{"_id":"5817c2b64f1c1bab31435ef2","slug":"from-the-way-of-bengal-easily-infiltrate-into-india-by-isi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करा रही है ISI","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बंगाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करा रही है ISI
एजेंसी/कोलकाता
Updated Tue, 01 Nov 2016 05:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
शीर्ष सीआईडी अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आसानी से बंगाल के रास्ते आतंकवादियों की घुसपैठ करा रहा है। अधिकारी का कहना है कि देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित बंगाल की सीमा है। आईएसआई और जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश सीमा से जमकर घुसपैठ करा रहा है।
विज्ञापन
ये आतंकवादी संगठन घुसपैठ कराने के लिये एजेंटों की नियुक्ति कर रहे हैं और ट्रेेनिंग भी दे रहे हैं। कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल ने जमात-उल-मुजाहिदीन के छह शीर्ष आतंकवादियों को सितंबर में गिरफ्तार किया था। इनमें से चार आतंकवादियों का 2014 के खगरागढ़ बम ब्लास्ट में हाथ था।
विज्ञापन
शीर्ष सीआईडी पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवाओं में बेरोजगारी की समस्या का फायदा उठाकर आईएसआई उनको पैसे का लालच दे रही है। स्कूलों में पढ़ने वालों और आर्थिक तंगी के अभाव में नौकरी ढूंढने वाले युवाओं को बहकाने के लिए एजेंट नियुक्त किये गए हैं। सोशल मीडिया वेबसाइट में एजेंट इस काम के लिए सक्रिय हैं।
विज्ञापन