{"_id":"5d54ca708ebc3e6d234f5b19","slug":"from-the-ramparts-of-the-red-fort-the-prime-minister-said-keeping-small-families-is-true-patriotism","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- छोटा परिवार रखने वाले सच्चे देशभक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- छोटा परिवार रखने वाले सच्चे देशभक्त
Thu, 15 Aug 2019 08:46 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 15 Aug 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
narendra modi
- फोटो : अमर उजाला
देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंख्या बढ़ोतरी को लेकर कहा कि देश के लोग अगर परिवार को सीमित करने में सफल होते है तो यह देश का भला करने जैसा होगा। देश का जागरूक वर्ग बच्चों के भविष्य के लिए सोचता है।
विज्ञापन
छोटे परिवार को प्रधानमंत्री ने देशभक्ति के साथ जोड़ते हुए कहा कि छोट परिवार रखने वाले सच्चे देश भक्त की तरह है। छोटा परिवार रखने वालों से सीखने की जरूरत हैं। आबादी को शिक्षित और स्वस्थ रखना जरूरी हैं। सीमित परिवार से खुद के साथ देश का भी भला भी होगा। जनसंख्या को लेकर सामाजिक भूमिका की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आबादी समृद्ध हो, शिक्षित हो तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह लोगों ने स्वच्छता के लिए अभियान चलाया, अब समय आ गया है कि पानी को बचाने के लिए भी कुछ ऐसा ही किया जाए। पानी को बचाने के लिए हमें 4 गुना रफ्तार से काम करना होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग इस विषय पर आगे कदम बढ़ा चुके हैं और सीमित परिवार के फायदे को लोगों को समझा रहे हैं उन्हें आज सम्मानित करने की जरूरत है। छोटा परिवार रखने वाले देशभक्त की तरह हैं। घर में किसी भी बच्चे के आने से पहले सोचें कि क्या हम उसके लिए तैयार हैं, उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हम तैयार हैं।