फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   from the Microdot technology will stop vehicle theft

वाहन चोरी होने पर इस तकनीक से चोरों को पकड़ेगी पुलिस, दिल्ली से होगी शुरुआत

Sun, 23 Sep 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Sep 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
from the Microdot technology will stop vehicle theft

वाहन चोरी की समस्या से निपटने के लिये माइक्रोडॉट तकनीक को मददगार बनाने की केंद्र सरकार की पहल को दिल्ली से लागू किया जायेगा। लेजर आधारित अतिसूक्ष्म डॉट्स युक्त वाहन को सड़कों पर तैनात पुलिस की नजर में रखने वाली माइक्रोडॉट तकनीक को लागू करने का प्रस्तावित मसौदा गृह मंत्रालय ने जारी कर दिया है। वहीं वाहन चोरी की सर्वाधिक घटनाओं से पीड़ित दिल्ली सरकार ने इसे लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। 


loader

गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव ओ पी मिश्रा ने भाषा को बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना को दिल्ली सहित उन राज्यों में पहले लागू किया जाना है जहां वाहन पंजीकरण सहित अन्य सभी दस्तावेजी औपचारिकतायें ऑनलाइन हो चुकी हैं। इस तकनीक के बारे में उन्होंने बताया कि माइक्रोडॉट स्प्रे की मदद से वाहन के इंजन सहित पूरी सतह पर अतिसूक्ष्म डॉट्स का छिड़काव कर दिया जाता है। 

आंखों से नहीं देखे जा सकने वाले, हजारों की संख्या में ये डॉट वाहन की सतह पर हमेशा के लिये चिपक जाते हैं। इन्हें गर्म और ठंडे पानी के अलावा किसी अन्य रसायन से साफ करने पर हटाया नहीं जा सकता । मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वाहन के लिये माइक्रोडॉट स्प्रे का गुप्त कोड होता है। वाहन के माइक्रोचिप युक्त पंजीकरण कार्ड (आरसी) से माइक्रोडॉट स्प्रे के कोड का मिलान किया जाता है। 

इससे दिल्ली पुलिस के नेटवर्क में पहले से दर्ज वाहन की आरसी के साथ माइक्रोडॉट का कोड भी पुलिस नेटवर्क का हिस्सा बन जाता है। वाहन चोरी होने पर वाहन मालिक मोबाइल एप के जरिये पुलिस को अलर्ट भेज सकता है। अलर्ट मिलते ही लेजर युक्त माइक्रोडॉट की मदद से वाहन की लोकेशन पुलिस नेटवर्क में दर्ज की जाने लगती है। 

शहर में तैनात पीसीआर के नेटवर्क एरिया से चोरी के वाहन की लोकेशन को माइक्रोडॉट की मदद से दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में माइक्रोडॉट स्प्रे की संभावित कीमत लगभग 1500 रुपये होगी। इसके लिये दो वैंडर को चिन्हित कर इसे लागू करने की कार्ययोजना को, अंतिम समीक्षा के लिये दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (अपराध), विशेष आयुक्त (परिवहन) और उपराज्यपाल सचिवालय के पास भेजा गया है। 

उल्लेखनीय है कि देश में सालाना वाहन चोरी का आंकड़ा दो लाख को पार कर गया है। इसमें औसतन सौ वाहन प्रतिदिन चोरी होने के साथ दिल्ली अव्वल है। इस मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है। रोचक तथ्य यह भी सामने आया है कि सफेद रंग के वाहन सर्वाधिक चोरी होते हैं क्योंकि इनका रंग आसानी से बदल जाता है। जानकारों की राय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आईइ) पर आधारित माइक्रोडॉट तकनीक वाहन चोरी को नामुमकिन बनाने में मददगार साबित होगी।  
(इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed