{"_id":"64847305733b4d2eb006c85b","slug":"from-shaista-asfan-to-payal-wives-of-mafias-away-from-up-police-custody-and-know-about-their-cases-2023-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शाइस्ता-असफां से पायल तक, पुलिस की गिरफ्त से दूर माफियाओं की पत्नियां, जानें कौन किस मामले में है वॉन्टेड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP: शाइस्ता-असफां से पायल तक, पुलिस की गिरफ्त से दूर माफियाओं की पत्नियां, जानें कौन किस मामले में है वॉन्टेड
Sat, 10 Jun 2023 06:37 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sat, 10 Jun 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
माफियाओं की बीबियां
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पुलिस माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। कई अपराधी मुठभेड़ में मारे गए तो कुछ जेल की सलाखों के पीछे जा चुके हैं। इस दौरान ऐसे भी मामले सामने आए जहां पुलिस माफियाओं की पत्नियों को पड़कने में नाकाम रही है।हाल ही में लखनऊ में कोर्ट रूम के अंदर गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या हो गई। जीवा की पत्नी पायल फरार फरार है। इससे पहले माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी भी फरार हैं।
शाइस्ता, जैनब, असफां के बाद फरार होने वालों में नया नाम पायल का है। चारों कब से फरार हैं, कितने का इनाम है, इनपर क्या-क्या आरोप हैं? आइये जानते हैं...
शाइस्ता परवीन
- फोटो :
अमर उजाला।
अतीक की पत्नी शाइस्ता फरार, पुलिस खाली हाथ
प्रयागराज में इसी साल 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या हुई थी। 25 फरवरी को उमेश की पत्नी ने अतीक, अशरफ, शाइस्ता, अतीक के बेटे, गुड्डू मुस्लिम, उस्मान समेत अतीक के कई अज्ञात गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया था। शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम है।
शाइस्ता पर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है। इसके अलावा उस पर फर्जीवाड़े का भी एक मुकदमा दर्ज है। शाइस्ता दोनों मामलों में वांछित है। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद से ही पुलिस फरार शाइस्ता की तलाश में जुटी है। शाइस्ता पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
बेटे के एनकाउंटर और अपने शौहर और देवर की हत्या के बाद भी सामने नहीं आई। प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक शाइस्ता की तलाश में पुलिस ने सैकड़ों गांव में दबिश दी। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सैकड़ों मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए लेकिन अब तक शाइस्ता का कुछ पता नहीं चला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आखिरी बार उसकी लोकेशन खुल्दाबाद में मिली थी।

शाइस्ता के साथ जैनब
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
अशरफ की बीबी जैनब
अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब भी फरार है। जैनब भी अपने शौहर के जनाजे में शामिल नहीं हुई थी। जैनब भी अपने शौहर का आखिरी बार चेहरा देखने नहीं पहुंची थी। उमेश पाल की हत्या के वक्त जैनब अपने घर पर थी। पुलिस जैनब को पकड़कर लाई और पूछताछ के बाद शांति भंग में चालान कर दिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने जैनब को भी वांछित कर दिया।
अशरफ की पत्नी जैनब को काफी बाद में पुलिस ने नामजद किया। उस पर शूटरों की आर्थिक मदद करने और छिपाने का आरोप है। जैनब काफी मुखर थी। उसने कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। उसने तमाम अफसरों पर आरोप लगाए थे कि वे अशरफ को फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। जैनब पर कोई इनाम तो नहीं है लेकिन पुलिस अब तक उसे नहीं पकड़ पाई है।

नूर अफ्शा
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां
बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी को दो अलग-अलग मामलों में सजा हो चुकी है। मुख्तार की पत्नी आफ्शां भी फरार है। अफशां भी अपने शौहर के गुनाहों की राजदार है और पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने अफशां पर पहले 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है।
अफशां के खिलाफ गैर जमानती वारंट
मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया, जांच में सामने आया कि मुख्तार अंसारी की कंपनी में उसकी पत्नी अफशां का शेयर सबसे अधिक है। इस पर ईडी ने पूछताछ के लिए अफशां को नोटिस भेजा। लेकिन अफशां नहीं पहुंची। इसके बाद ईडी ने अफशां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया।
लगातार दबिश और कुर्की के बाद भी अफशां पकड़ी नहीं गई। इस पर पुलिस ने अफशां और उसके करीबी जाकिर हुसैन पर इनामी राशि बढ़ा दी। दोनों पर सदर कोतवाली में केस दर्ज है। दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है।
इनाम राशि बढ़ाई गई
गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक की तरफ से बीते पांच मार्च को अफशां अंसारी पर 25 हजार का इनाम घोषणा किया गया था। 13 अप्रैल को वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया। गाजीपुर में अफशां के अलावा कई और बदमाशों पर घोषित इनाम को बढ़ाया गया।
अफशां अंसारी पर कई आपराधिक मामलों में मुकदमा दर्ज है। उनमें से गजल होटल लैंड डील के अलावा नंदगंज में सरकारी जमीन को कब्जा करने का मामला भी शामिल है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से अफशां फरार है।

संजीव जीवा की पत्नी: पायल
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
संजीव जीवा की पत्नी: पायल माहेश्वरी
पिछले दिनों मारे गए गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी गैंगस्टर चार्ट में नामित एक गैंगस्टर है। वह भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने 21 मई 2021 को नई मंडी कोतवाली में दर्ज मुकदमे में पायल माहेश्वरी सहित फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू की है।
कारोबारी मनीष गुप्ता ने 21 मई 2021 को पायल समेत जीवा के सहयोगियों पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की जांच सहारनपुर क्राइम ब्रांच ने की और चार्जशीट लगाई। इसके आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पायल माहेश्वरी अभी भी फरार है।