फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From Saeed to Salauddin, India to give a lessons to terrorists

हाफिज सईद, मसूद अजहर, सलाउद्दीन को सबक सिखाने की तैयारी

Sun, 09 Oct 2016 01:32 PM IST
एम संजय/ नई दिल्ली
एम संजय/ नई दिल्ली Updated Sun, 09 Oct 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
From Saeed to Salauddin, India to give a lessons to terrorists
आतंकी हाफिज सईद - फोटो : File Photo

सर्जिकल स्ट्राइक से पाक आतंकियों को सबक सिखाने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की रणनीति पाक में बैठे आतंक के आकाओं के होश ठिकाने लगाने की है। सूत्रों की मानें तो सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर फिलहाल दाऊद इब्राहिम नहीं बल्कि आतंक के आका के रूप में पहचान रखने वाले जमात- उद- दावा के मुखिया हाफिज सईद, जैश- ए- मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर और हिजबुल मुजाहीद्दिन के प्रमुख सैयद सलाउद्दीन को निशाना बनाने की है।

विज्ञापन

 
वैसे सर्जिकल ऑपरेशन के बाद आतंक के आकाओं की पाक एजेंसियों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मगर भारतीय खुफिया एजेंसियों के रडार पर इन नेताओं की पल-पल की जानकारी है। अगले तीन-चार महीने में किसी भी वक्त मौका पाते ही इनमें से किसी एक का नंबर लग जाएगा। सरकार की ओर से सुरक्षा एजेंसियों को इस आशय के संकेत दे दिए गए हैं। सरकार की रणनीति यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ऑपरेशन को अंजाम दिए जाने की है।  
विज्ञापन


सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि पाक की नींद सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से उड़ी हुई है। उनकी परेशानी का सबब भारतीय सेना के जरिए हुई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं है। बल्कि हाफिज सईद,  मसूद अजहर और सैयद सलाउद्दीन की सुरक्षा उनके लिए चुनौती बनी हुई है। जिस तरीके से भारतीय जांबाजों ने सर्जिकल ऑपरेशन को अंजाम दिया है, उससे पाक हुक्मरानों को लगता है कि भारत उनके यहां रह रहे आतंकी आकाओं को कभी भी निशाना बना सकता है। यही वजह है कि पाक की कोशिश भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की रणनीति को समझने की है। मगर इस मामले में उसे सफलता अब तक नहीं लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कहां बचकर जाएंगे आतंक के आका?

From Saeed to Salauddin, India to give a lessons to terrorists
आतंकी मसूद अजहर - फोटो : File Photo

बताया जा रहा है कि सेना की ओर से ही सरकार को सर्जिकल स्ट्राइक सार्वजनिक न करने की नसीहत दी गई है। यदि पाक की ओर से फिर कोई नापाक कोशिश हुई तो अपने अचूक रणनीति के जरिए भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के आगे भी ऑरेशन को खुले रखे हैं। 

दाऊद के बजाय हाफिज सईद, मसूद अजहर और सैयद सलाउद्दीन को निशाना बनाने के पीछे तर्क है कि हाफिज सईद की पहचान दुनिया में आतंकी नेता के रूप में है। भारत में हो रही आतंकी घटनाओं के पीछे उसी का हाथ सबसे ज्यादा है। इसलिए वह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर सबसे ज्यादा है। तो मसूद अजहर को निशाना बनाकर मोदी सरकार अपने ऊपर लगे दाग को छुड़ाना चाहती है।

भाजपा पर यह सियासी आरोप लगता है कि अटल सरकार के दौरान संसद हमले के दोषी को कंधार ले जाकर छोड़ा गया। और सैयद सलाउद्दीन को बुरहान वानी का गुरू माना जाता है। बुरहान वानी की मौत के बाद से ही कश्मीर के हालात दोबारा बिगड़े हैं। जिसके बाद पाकिस्तान ने भी दुस्सवारी का साहस दिखाया। विश्व में आतंक के खिलाफ बने माहौल को देखते हुए केंद्र सरकार की रणनीति पाक में बैठे आतंक के आकाओं को सबक सिखाने की है। 

सर्जिकल स्ट्राइक को उसी रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है। जिस तरह से विश्व के देशों का भारत को समर्थन मिला है और आतंक के मामले पर पाक अलग-थलग है। इस माहौल का लाभ उठाते हुए सरकार की रणनीति पाक में बैठे आतंक के आकाओं से पुराना हिसाब चुकता करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed