फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From next year, all universities will have the same entrance test for graduates, two-way examination

अगले साल से सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा, होंगे ये फायदे

Thu, 24 Sep 2020 04:25 AM IST
Rajeev Rai सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली।
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Sep 2020 04:25 AM IST
विज्ञापन
From next year, all universities will have the same entrance test for graduates, two-way examination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देशभर में सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में 2021 से एक ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा से दाखिले होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अगले साल से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत सामान्य डिग्री के लिए एक परीक्षा होगी। दूसरी विज्ञान, मानविकी, भाषा, कला और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर आधारित विषयों में दाखिले के लिए कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। यह प्रवेश परीक्षा साल में एक या दो बार होगी।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को दी गई है। प्रवेश परीक्षा की योजना बनाने में विश्वविद्यालयों की भी राय ली जाएगी। नई नीति में उच्च शिक्षा में भी बदलाव किए जा रहे हैं। यूजीसी, एआईसीटीई, एनसीटीई की बजाय उच्च शिक्षा के लिए पूरे देश में एक नियामक होगा। सभी तकनीकी और सामान्य विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम और प्रोग्राम की समीक्षा होगी। नए विषयों के तहत प्रवेश परीक्षा की रूपरेखा तय की जाएगी। इसमें तीन और चार साल की डिग्री वाले प्रोग्राम होेंगे। इसी के तहत विशेष विषयों के लिए अलग प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन


कटऑफ के भार और अलग-अलग आवेदन से निजात
एक प्रवेश परीक्षा से छात्रों और अभिभावकों को राहत मिलेगी। इससे डीयू जैसे विश्वविद्यालयों में सौ फीसदी कटऑफ और अलग-अलग आवेदन तथा प्रवेश परीक्षा से भी निजात मिलेगी। अब एक आवेदन पर सभी विश्वविद्यालयों में दाखिले, डिग्री प्रोग्राम, फीस, सीट आदि की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय जोड़े जाएंगे
योजना के पहले चरण में सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को जोड़ा जाएगा। इसके बाद अन्य विश्वविद्यालय और कॉलेजों को जोड़ा जाना है। इसके लिए बाकायदा सरकार राज्य सरकारों के साथ बैठक करेगी ताकि सही जानकारी दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed