Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From Green India Mission foreign funding bill Key meetings of three parliamentary committees what on agenda

ग्रीन इंडिया मिशन से लेकर विदेशी फंडिंग बिल तक: तीन संसदीय समितियों की अहम बैठक, जानिए क्या है एजेंडा

Thu, 19 Nov 2026 11:14 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 19 Nov 2026 11:14 AM IST
सार

आज संसद भवन में तीन संसदीय समितियों की बैठक होगी। पहली बैठक में ग्रीन इंडिया मिशन के प्रदर्शन ऑडिट पर चर्चा होगी। दूसरी में विदेशी अंशदान संशोधन विधेयक, 2026 पर हितधारकों के सुझाव सुने जाएंगे। वहीं, तीसरी बैठक में कोयले की निकासी और परिवहन के बुनियादी ढांचे की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
From Green India Mission foreign funding bill Key meetings of three parliamentary committees what on agenda
संसद भवन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज गुरुवार को सुबह 11 बजे संसद भवन में दो संसदीय समितियों की बैठक होने वाली है, जिसमें 'ग्रीन इंडिया मिशन' के कार्यान्वयन और प्रस्तावित 'विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026' से जुड़े मामलों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, सुबह 10.30 से  कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक होगी।
विज्ञापन


बैठक में क्या होगा? 
एजेंडे के अनुसार, बैठक की शुरुआत ऑडिट अधिकारियों की ब्रीफिंग से होगी। इसके बाद, 'ग्रीन इंडिया मिशन पर परफॉरमेंस ऑडिट' विषय पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रतिनिधि मौखिक साक्ष्य देंगे। उम्मीद है कि ऑडिट रिपोर्ट की जांच के हिस्से के रूप में, समिति मंत्रालय के प्रतिनिधियों को सुनेगी। बैठक की कार्यवाही सी&एजी रिपोर्ट में शामिल विषय पर केंद्रित होगी। कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल समिति के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

 
समिति के अध्यक्ष कौन हैं? 
इस बीच, 'विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026' पर बनी संयुक्त समिति की बैठक भी सुबह 11 बजे संसद भवन में होगी। इसमें प्रस्तावित कानून पर विभिन्न हितधारकों के विचार और सुझाव सुने जाएंगे। संयुक्त समिति की बैठक के एजेंडे में 'विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026' पर विभिन्न हितधारकों के पक्ष सुनना शामिल है। यह प्रस्तावित संशोधनों पर समिति की विचार-विमर्श प्रक्रिया का हिस्सा है। भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल इस संयुक्त समिति के अध्यक्ष हैं। इस बैठक में विभिन्न हितधारकों को प्रस्तावित कानून पर संसदीय पैनल के समक्ष अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोयला मंत्रालय से संबंधी बैठक में क्या होगा? 
वहीं, कोयला, खान और इस्पात संबंधी स्थायी समिति की बैठक का एजेंडा कोयला मंत्रालय और उसके अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रतिनिधियों द्वारा 'कोयले की निकासी और परिवहन के लिए बुनियादी ढांचे की समीक्षा' विषय पर जानकारी देना। इसके अध्यक्ष भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समिति हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed