फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   from Digvijay Singh to Shashi Tharoor these congress leaders gave statements in support of pakistan

ये हैं वो नेता जिनके बयानों से झलका पाकिस्तानी प्रेम

Thu, 12 Jul 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
from Digvijay Singh to Shashi Tharoor these congress leaders gave statements in support of pakistan

पिछले कुछ दिनों से देश में कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान विवादों में रहे। इससे देश की सियासत गर्म हो गई तो कांग्रेस और भाजपा को इन नेताओं के बयानों से खुद को किनारा करना पड़ा। इन बयानों की वजह से कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए। इससे एक तरफ जहां भाजपा को अपनी प्रतिद्वंदी पार्टी पर हमलावर होने का मौका मिल गया है वहीं कांग्रेस अपने नेताओं के बयानों से चिंतित और परेशान रही और किनारा करती रही।  तो कई मौके ऐसे भी आए जब भाजपा कांग्रेस को भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिला। आज हम आपको बताते हैं कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बारे में जिन्होंने पाकिस्तान को लेकर बयान दिए वो विवादों में आ गए।

विज्ञापन


सबसे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह ने 21 जनवरी 2013 को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद को 'साहेब' कहकर संबोधित किया था। सिंह ने कहा था कि हाफिज साहेब आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं और पाकिस्तान की सरकार उनका समर्थन करती है। इससे पहले दिग्विजय ने अल-कायदा के आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामाजी कहा था।
विज्ञापन






ये भी पढ़ें- हिंदू पाकिस्तान: शशि थरूर के समर्थन में उतरे पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर करार दिया था। हालांकि बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा था कि वह पीओके कहना चाहते थे और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का एक बयान भी विवादों में रहा। पाकिस्तान दौरे पर कराची गए मणिशंकर ने कहा था कि वह पाकिस्तान को प्यार करते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच के मुद्दों का जिक्र करते हुए अय्यर ने कहा था कि बातचीत ही इन्हें सुलझाने का एकमात्र रास्ता है। गुजरात विघानसभा चुनाव के दौरान अय्यर ने ये बातें कही थी।

कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने 20 जून 2018 को कहा था 4 आतंकियों को मारने के लिए 20 नागरिकों को मार दिया जाता है। उनकी (भारतीय सेना) कार्रवाई आतंकियों की बजाए नागरिकों पर ज्यादा होती है। उदाहरण के लिए पुलवामा में उन्होंने एक आतंकी के लिए 13 नागरिकों को मार दिया। यूपीए सरकार के दौरान क्सी नागरिक को नहीं मारा गया था।

ये भी पढ़ें- 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर अड़े थरूर, भाजपा बोली- कांग्रेस लक्ष्मण रेखा लांघ गई है

आजाद के बयान के दो दिन बाद ही 22 जून को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा दिए बयान का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था- 'मुशर्रफ का कहना था कि कश्मीरी पाकिस्तान के साथ नहीं जाना चाहते उनकी पहली पसंद आजादी है। यह बयान तब भी सही था और अब भी सही है। मैंने भी यही बात कही है लेकिन मुझे मालूम है कि ऐसा नहीं हो सकता है।'

11 जुलाई को शशि थरूर ने कहा कि यदि 2019 में भाजपा जीती तो भारत हिंदू-पाकिस्तान बन जाएगा। उन्होंने कहा कि दोबारा जीतने पर भाजपा एक नया संविधान लिखेगी जो भारत को पाकिस्तान जैसे राष्ट्र में बदलने का रास्ता साफ करेगा, जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन किया जाएगा, उनका कोई सम्मान नहीं होगा और राष्ट्र को 'हिंदू पाकिस्तान' बना देगा। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद और स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों ने ऐसे राष्ट्र के लिए स्वतंत्रता की लड़ाई नहीं लड़ी थी।

'2019 चुनाव इस्लाम बनाम भगवान और हिंदुस्तान बनाम पाक'

from Digvijay Singh to Shashi Tharoor these congress leaders gave statements in support of pakistan

जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान से जोड़कर कई बार विवादति बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह डंके की चोट पर आतंकवाद, पत्थरबाज और अलगाववाद के सफाए की बात कह चुके हैं। पीडीपी और विपक्ष पर हमला बोलते हुए गिरिराज ने कहा था कि जो पाकिस्तान से मिलकर साजिश करेगा उसकी खैर नहीं है, चाहे वह अलगाववादी हो या पत्थरबाज।

वहीं हाल ही में उत्तर प्रदेश के कैराना उपचुनाव में भाजपा नेता मनोज कश्यप ने कहा था कि 'चुनाव में भाजपा को जीत दिलवाइए, ताकि पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के अलावा मोदी विरोधी देश के अन्य हिस्सों में दीवाली जैसा त्योहार न मने। उन्होंने आगे कहा 'भाजपा की हार के बाद पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर और मोदी विरोधी कैंप में दीवाली होगी तो आप निश्चित रूप से रोएंगे।'

यूपी के बलिया के बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बीते दिनों एक उपवास कार्यक्रम के दौरान कहा था कि इस बार 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव इस्लाम बनाम भगवान और हिंदुस्तान बनाम पाकिस्तान होंगे।

भाजपा नेता विनय कटियार ने हाल ही में कहा था कि, 'मुसलमान को तो इस देश में रहना नहीं चाहिए। उन्होंने तो जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा कर लिया, तो यहां इस देश के अंदर रहने की क्या आवश्यकता थी। जब उनकों अलग भू-भाग दे दिया गया, तो बांग्लादेश या पाकिस्तान जाएं, यहां अब उनका क्या काम।"

कटियार ने यह टिप्पणी हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा संसद में एक सवाल पर दी थी। उन्होंने पूछा था कि '70 साल बाद भी हमें पाकिस्तानी क्यों कहा जाता है? मैंने तो जिन्ना के पैगाम को ठुकराया था। और अब तो हम तिरंगा भी नहीं लहरा सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed