{"_id":"69c52838e31e0bf8dd00c59d","slug":"from-charting-to-changing-boarding-stations-passengers-will-have-access-to-a-range-of-facilities-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: चार्टिंग से लेकर बोर्डिंग स्टेशन बदलने तक रेलवे ने किया सब साफ,जानें यात्रियों को क्या मिलेगी सुविधाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railway: चार्टिंग से लेकर बोर्डिंग स्टेशन बदलने तक रेलवे ने किया सब साफ,जानें यात्रियों को क्या मिलेगी सुविधाए
Thu, 26 Mar 2026 06:06 PM IST
Sandhya Kumari
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Sandhya Kumari
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:06 PM IST
सार
रेलवे का कहना है, इन नए सुधारों का मकसद यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान कम परेशानी हो और समय पर सही जानकारी मिल सके। इन बदलावों से यात्रियों को कई तरह के फायदे भी मिलेंगे।
विज्ञापन
भारतीय रेल।
- फोटो : आईएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए रिफंड नियमों और चार्टिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया में रिफंड नियमों को लेकर अतिरिक्त बोझ की खबरें सामने आई। इसे लेकर भारतीय रेलवे ने स्थिति स्पष्ट की है। रेलवे का कहना है, इन बदलावों का उद्देश्य यात्रियों पर अतिरिक्त भार डालना नहीं, बल्कि यात्रा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना है।
चार्टिंग टाइम में बड़ा बदलाव: अब नहीं करना होगा आखिरी मिनट का इंतजार
पहले ट्रेन का चार्ट आमतौर पर रवाना होने से करीब चार घंटे पहले तैयार किया जाता था, जिससे दूर दराज से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब नए नियम के तहत चार्ट तैयार करने का समय बढ़ाकर 9 से 18 घंटे पहले कर दिया गया है। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यात्रियों को पहले ही पता चल जाएगा कि उनकी वेटिंग टिकट कंफर्म हुई है या नहीं। इससे वे अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे और बिना जरूरत स्टेशन जाने से बचेंगे।
अवैध टिकट एजेंटों पर सख्ती, कालाबाजारी पर लगेगी रोक
रेलवे के इस पारदर्शी कदम का एक बड़ा उद्देश्य टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाना भी है। रेलवे के मुताबिक, जब चार्ट पहले ही तैयार हो जाएगा और रिफंड नियम स्पष्ट होंगे, तो अवैध एजेंटों के लिए सिस्टम में गड़बड़ी करना या आखिरी समय में टिकट ब्लॉक करना आसान नहीं रहेगा। इससे यात्रियों को सीधे रेलवे सिस्टम से सही जानकारी मिलेगी और बिचौलियों की भूमिका कम हो जाएगी।
विज्ञापन
बोर्डिंग स्टेशन बदलना हुआ आसान, यात्रियों को बड़ी राहत
अक्सर यात्रियों को आखिरी समय में अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में रेलवे अब इस प्रक्रिया को और आसान बनाने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत यात्री ट्रेन के प्रस्थान से आधे घंटे पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। इससे अचानक बने यात्रा बदलावों में काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे इस सुविधा को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इससे यात्रियों को ट्रेन छूटने यानी नो-शो की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
लास्ट मिनट क्लास अपग्रेड की सुविधा, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
अगर आपकी स्लीपर क्लास की टिकट है और आप एसी में सफर करना चाहते हैं, तो रेलवे जल्द ही इसे आसान बनाने की तैयारी कर रहा है। नई व्यवस्था के तहत, अगर ट्रेन में सीटें खाली होंगी तो यात्री ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले तक अपनी टिकट की श्रेणी अपग्रेड कर सकेंगे। रेलवे ने यह भी साफ किया है कि इन सुधारों के लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे उन्हें बिना अतिरिक्त बोझ के बेहतर सुविधा मिल सकेगी।