फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   from bengaluru to the airport the fare is cheapest as rs 10 only here you know about the new train service

10 रुपये में बंगलूरू हवाईअड्डे तक की सेवा दे रही है ये ट्रेन, जानें इसका समय और रूट

Wed, 06 Jan 2021 12:46 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 06 Jan 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
from bengaluru to the airport the fare is cheapest as rs 10 only here you know about the new train service
ट्रेन सेवा से बंगलूरू एयरपोर्ट तक जाना होगा सस्ता (फाइल फोटो) - फोटो : File Photo

बंगलूरू में कैब लेकर शहर से हवाईअड्डे तक जाना टिकट एयर टिकट जितना महंगा पड़ता है लेकिन हाल ही में एक नई सेवा को शुरू किया गया है, जो मात्र दस रुपये में शहर से एयरपोर्ट तक का सफर तय करेगी। बंगलूरू से लेकर हवाईअड्डे तक अगले कुछ महीनों में पांच ट्रेनों को चलाया जाएगा। 

विज्ञापन



इसमें से दो ट्रेन केएसआर रेलवे स्टेशन से चलेंगी, जिसमें एक ट्रेन सुबह पौने पांच बजे और एक रात नौ बजे चलेगी। इसके अलावा तीन और ट्रेन चलेंगी। येलहनका से सुबह सात बजे, यशवंतपुर से सुबह साढ़े आठ बजे और कैंट से शाम को पांच बजकर 55 मिनट चलेगी। इसके अलावा दूसरी दिशा से एयरपोर्ट से लेकर शहर तक पांच ट्रेनें और चलेंगी। सबसे पहली ट्रेन सुबह को छह बजकर 23 मिनट पर होगी और आखिरी ट्रेन 10 बजकर 38 मिनट पर होगी।
विज्ञापन


हवाईअड्डे से लेकर बंगलूरू शहर तक चलने वाली इन पांच ट्रेनों से उन 25,000 कर्मचारियों को बहुत फायदा मिलेगा जो हवाईअड्डे पर काम करते हैं। इसके अलावा यात्रियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि यहां रोजाना 30,000 लोग आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटीजंस फॉर सिटीजंस के संयोजक राज दुग्गर का कहना है कि कल तक हवाईअड्डे तक जाने के लिए ऐसा कोई विकल्प नहीं है, जो 250 रुपये से कम के किराए पर ले जाए। हालांकि ये ट्रेन सेवा सस्ती हो और सुरक्षित है। इससे सड़क पर ज्यादा कैब चलने की वजह से पैदा होने वाला प्रदूषण भी कम होगा। 


शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने के बाद भी ये ट्रेन एक समय में 700 लोगों को एक साथ ले जा सकेगी। इसका मतलब यह हुआ कि ये ट्रेन एक दिन में 3,500 लोगों को ले जाने की क्षमता रखती है। इस नई सेवा की शुरुआत से स्थानीय लोगों को काफी फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed