फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From 1 january Gujarat school students to answer jai hind and jai bharat during attendence

गुजरात : हाजिरी लगाने के लिए आज से बच्चों को बोलना होगा 'जय हिंद' या 'जय भारत, आदेश जारी

Tue, 01 Jan 2019 10:16 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अर्पना दुबे Updated Tue, 01 Jan 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार
  • गुजरात के स्कूली छात्रों की अलग तरह से होगी हाजिरी।
  • येस सर, प्रेजेंट सर की जगह बोलना होगा जय हिंद, जय भारत।
  • 1 जनवरी से नियम लागू।
loader
From 1 january Gujarat school students to answer jai hind and jai bharat during attendence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : scoopwhoop

विस्तार

गुजरात में स्कूली बच्चे 1 जनवरी से 'येस सर' या 'प्रेजेंट सर' नहीं बल्कि 'जय हिंद' और 'जय भारत' बोलेंगे। ये निर्देश सोमवार को जारी हुई अधिसूचना में दिए गए हैं। ऐसा देशभक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।





यह अधिसूचना प्राथमिक शिक्षा एवं गुजरात माध्यमिक निदेशालय और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी की है। इसके तहत सभी स्कूलों के कक्षा 1-12 तक के छात्रों को हाजिरी के समय 'जय हिंद' और 'जय भारत' बोलना होगा। बचपन से ही छात्रों में देशभक्ति की भावना जागृत करना इसका उद्देश्य है।


अधिसूचना के अनुसार, ये फैसला सोमवार को हुई बैठक में राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लिया। फैसले की कॉपी जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंप दी गई है। इसमें निर्देश हैं कि 1 जनवरी से इस नियम को सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा। यह नियम सरकारी, अनुदान सहायता और स्व-वित्तपोषित स्कूलों में लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed