फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Friendship with woman reason behind aurangzeb murder by militants

एक लड़की के 'चक्कर' में भारतीय सेना के बहादुर जवान औरंगजेब हुए थे शहीद

Wed, 04 Jul 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jul 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Friendship with woman reason behind aurangzeb murder by militants
भारतीय सेना में राइफलमैन रहे औरंगजेब का आतंकियों द्वारा अपहरण और हत्या के मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक औरंगजेब ने कई मानक संचालन प्रक्रियाओं (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर्स) का उल्लंघन किया था। इसी वजह से वो आतंकियों के जाल में फंस गए थे, जिसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 14 जून को उनका शव गोलियों से छलनी तथा चेहरा क्षत विक्षत हालत में मिला था। सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवान औरंगजेब पुंछ के सबलारी सलानी मेंढर का रहने वाले थे। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक औरंगजेब और उनके साथी ने एक प्राइवेट कार हायर की थी और ड्राइवर से उन्हें शोपियां उतारने का आग्रह किया था। लेकिन आतंकियों द्वारा पहले से ही कार को इंटरसेप्ट किया जा रहा था, जिसके बाद आतंकियों ने उन्हें खींचकर कार से बाहर निकाला और गोलियों से छलनी कर दिया। दरअसल, औरंगजेब ईद के मौके पर अपने घर पूंछ जाने वाले थे, लेकिन घाटी छोड़ने से पहले वो एक स्थानीय महिला से मिलने वाले थे। रिपोर्ट की मानें तो वो महिला के साथ पिछले कई दिनों से संपर्क में थे। 
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आतंकियों को उस महिला और औरंगजेब के संबंधों के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद उन्होंने महिला को औरंगजेब के बारे में जानकारियां देने के लिए मजबूर किया। इसके बाद महिला ने आतंकियों को बता दिया कि घाटी छोड़ने से पहले वो उससे मिलने आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस फिर क्या था, आतंकी औरंगजेब के आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही उनकी कार गंतव्य पर पहुंची, आतंकियों ने बंदूक के दम पर उन्हें कार से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। 

सेना ने सभी जवानों को जारी की एडवाइजरी

इस घटना के बाद सेना ने अब अपनी सभी यूनिट्स को एक एडवाइजरी जारी की है और किसी भी स्थानीय महिला से दोस्ती न करने की सलाह दी है। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमारे जवानों के लिए एक शत्रुतापूर्ण आबादी के बीच में काम करना आसान नहीं है, लेकिन महिलाओं के साथ संपर्क पूरी तरह से अनिचित है। 

औरंगजेब ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर्स के एक और नियम को तोड़ा था। दरअसल, सेना के जवानों को किसी भी तरह के प्राइवेट कार में सफर करने की इजाजत नहीं है। उन्हें हमेशा बुलेट-प्रूफ कार में कहीं भी आना-जाना होता है। लेकिन चूंकि औरंगजेब को महिला से मिलने जाना था, इसलिए उन्होंने इस नियम का उल्लंघन किया, जिससे वो आतंकियों के जाल में फंस गए। अब सेना ने अपने जवानों को इस नियम को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed