फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Friendship Day 2018: by these signs you can know that your friend is real or fake

फ्रेंडशिप डे 2018: इन 8 तरीकों से परखिए अपनी दोस्ती, यकीं हो जाएगा दोस्त सच्चा है या झूठा

Sun, 05 Aug 2018 11:23 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Sun, 05 Aug 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Friendship Day 2018: by these signs you can know that your friend is real or fake

माता-पिता के बाद हर किसी को एक ऐसे शख्स की जरुरत होती है जिसके साथ वह अपनी हर बात को शेयर कर सके। इनमें कुछ ऐसी बातें भी होती हैं जिन्हें कि माता-पिता से नहीं कह सकते हैं। यही शख्स हमारा दोस्त कहलाता है। जिसके साथ हम अपनी अच्छी-बुरी, हार-जीत को शेयर कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसी दोस्ती को अगस्त के पहले रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास दिन को मनाने का चलन वैसे तो पश्चिमी देशों से शुरू हुआ, लेकिन भारत में भी पिछले कुछ सालों से युवाओं के बीच यह काफी लोकप्रिय हो रहा है। लोग इस दिन एक दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड, सोशल मीडिया और एसएमएस के जरिए बधाईयां देते हैं। लेकिन कई बार हमें जीवन में मतलबी दोस्त भी मिलते हैं या कुछ ऐसे लोग जो दोस्ती के लायक नहीं होते। आज हम आपको बताएंगे वह तरीके जिनसे आपको सच्चे और झूठे दोस्त की पहचान हो सकती है।
विज्ञापन


- हमेशा उसी शख्स को अपना दोस्त बनाइए जो आपके साथ अच्छे और बुरे समय में एक तरह का व्यवहार करे। वह आपका हित चाहे। भगवान बुद्ध कहते हैं कि पराया धन लेने वाले, बातूनी, खुशामदी और धन को खत्म करने में मदद करने वाला अमित्र होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जो शख्स आपको बुरे काम करने की इजाजत देता है, सामने पर प्रशंसा और पीठ पीछे बुराई करता है वह सच्चा दोस्त नहीं हो सकता है।

- जो शख्स आपको शराब पीने, आवारागर्दी में प्रोत्साहित करने और गलत रास्ते पर ले जाता है वह झूठा दोस्त है। ऐसे दोस्त से दुश्मन ज्यादा अच्छा होता है।

- जो दोस्त काम निकलने के बाद आपको भूल जाता है ऐसे शख्स को तुरंत छोड़ देना बेहतर है। 

- जो दोस्त आपकी संपत्ति की रक्षा करे, डरे हुए को शरण देता है और हमेशा अपने दोस्त के हित का ध्यान रखता है उसे सच्चा दोस्त कहा जाता है।

- जो शख्स अपनी गुप्त बातों को आपको साथ साझा करता है, दोस्त की गुप्त बातों को अपने तक ही रखता है, मुसीबत में हमेशा उसके साथ खड़ा रहता है और उसके लिए अपनी जान को खतरे में डाल देता है, ऐसे दोस्त को हमेशा अपने साथ रखना चाहिए।

- जो दोस्त आपकी तारीफ सुनकर खुश होता है और निंदा करने वाले को रोकता है वही आपका सच्चा दोस्त है।

- किसी मूर्ख को अपना दोस्त बनाने से लाख गुना बेहतर है जिंदगी की राह पर अकेले चलना और सच्चे दोस्त की तलाश करते रहना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed