फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Friend used to beat younger brother, elder brother killed him

खेल-खेल में हत्याः छोटे भाई को पीटता था दोस्त, बड़े भाई ने कर दिया काम तमाम

Fri, 29 Jan 2021 09:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 29 Jan 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Friend used to beat younger brother, elder brother killed him
ऑनर किलिंग के तहत किया डबल मर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात के सूरत शहर में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। 13 साल के एक लड़के ने नौ साल के अपने दोस्त की सिर्फ इसलिए सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी कि वह उसके छोटे भाई के साथ खेलते वक्त मारपीट करता था। इससे गुस्साए बड़े भाई दोस्त अंशु की हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।  

विज्ञापन


मन में खुन्नस रखता था आरोपी
पुलिस के अनुसार घटना सूरत के पांडेसरा इलाके में हुई। मृत बच्चे की पहचान अंशु पिता श्रीलाल यादव निवासी प्रयागराज यूपी के रूप में हुई। दरअसल श्रीलाल सूरत में काम करते हैं। अंशु उनका इकलौता बेटा था। वह करीब एक माह पूर्व अपने चाचा के साथ पिता से मिलने सूरत आया था। यादव सूरत के पांडेसरा इलाके में रहते हैं। 

विज्ञापन

खेल-खेल में बढ़ी शत्रुता

पता चला है कि बस्ती के बच्चे अपने घरों के बाहर खेला करते थे। गुरुवार को भी अंशु अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर गया था। इन बच्चों में 13 साल का आरोपी व उसका आठ साल का छोटा भाई भी था। अंशु व आरोपी के छोटे भाई के बीच अक्सर खेल-खेल में झगड़ा होता रहता था और अंशु उससे मारपीट करता था। यह बात आरोपी को नागवार गुजर रही थी। वह कई दिनों से अंशु की इन हरकतों पर नजर रखे हुए था और उसके मन में शत्रुता बढ़ती जा रही थी। 

झाड़ियों में मिला शव
गुरुवार को अंशु जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने निकले। वह कहीं नहीं मिला तो उसके दोस्तों से पूछताछ की। तभी कुछ बच्चों ने बताया कि आरोपी लड़के के साथ उसका विवाद हुआ था और वह उसे एक मैदान में झाड़ियों के बीच लेकर गया था। वहां जाकर देखा तो अंशु निढाल पड़ा था और उसके सिर से खून बह रहा था। उसे इसी हालत में छोड़कर आरोपी वहां से भाग निकला था। इसके बाद पुलिस केा सूचना दी गई।  

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

सूचना  मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अंशु व उसके छोटे भाई के बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी। गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ था। दोनों के बीच हाथापाई हुई। तभी आरोपी को गुस्सा आया और वह कहीं से लाठी ले आया और अंशु को झाड़ियों के बीच ले गया। वहां दोनों में हाथापाई हुई। इसके बाद आरोपी ने उसके सिर में डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी। 

शव को पशुओं ने नोंच डाला
पुलिस के अनुसार बच्चों के खेल व झगड़े की घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। तीन-चार घंटे बाद अंशु का शव मिला। इसी बीच शव को संभवतः पशुओं ने नोंच डाला। मृत बच्चे के सिर व बाल किसी जानवर ने नोंच डाले थे। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद नाबालिग होने से सुधार गृह भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed