फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   French Marne ship on visit to Mumbai, Ministry of Defense informed

Indian Navy: मुंबई की सद्भावना यात्रा पर फ्रांस का मार्ने जहाज, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

Sat, 28 Jan 2023 10:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Jan 2023 10:57 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने बताय, फ्रांसीसी जहाज 'मार्ने' कमांडर पियरे-अल्बान पेनक्रेजी की कमान में है। जबकि 'चार्ल्स डी गॉल' और सीएसजी के अन्य जहाज फोरबिन और प्रोवेंस गोवा में खड़े किए गए हैं।

विज्ञापन
French Marne ship on  visit to Mumbai, Ministry of Defense informed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि फ्रांसीसी नौसेना का जहाज 'मार्ने' 21 से 28 जनवरी तक मुंबई की सद्भावना यात्रा पर था। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि 'मार्ने' परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमानवाहक पोत 'चार्ल्स डी गॉल' के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) का हिस्सा है। उन्होंने बताया, फ्रांसीसी जहाज 'मार्ने' कमांडर पियरे-अल्बान पेनक्रेजी की कमान में है। जबकि 'चार्ल्स डी गॉल' और सीएसजी के अन्य जहाज फोरबिन और प्रोवेंस गोवा में खड़े किए गए हैं।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, मुंबई में कमांडर पेनक्रेजी ने पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन से मुलाकात की और दोनों देशों के पारस्परिक हितों के विषयों पर चर्चा की। बंदरगाह पर रुकने के दौरान जहाज के चालक दल ने विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भी दौरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed