{"_id":"609da0678ebc3e36da42308b","slug":"french-embassy-staff-in-mumbai-getting-moderna-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीपी ने उठाए सवाल: मुंबई में फ्रांसीसी दूतावास के कर्मचारियों को लग रही है मॉडर्ना वैक्सीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीपी ने उठाए सवाल: मुंबई में फ्रांसीसी दूतावास के कर्मचारियों को लग रही है मॉडर्ना वैक्सीन
Fri, 14 May 2021 03:25 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 May 2021 03:25 AM IST
सार
- एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रवक्ता व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक ने फ्रांसीसी दूतावास के कर्मचारियों और उनके संबंधियों को मॉडर्ना कंपनी का टीका लगाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मॉडर्ना की वैक्सीन भारत आ रही है और लोगों का टीकाकरण भी हो रहा है। ये वैक्सीन कैसे आ रही है और कैसे लग रही है। केंद्र सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
मलिक ने कहा, भारत सरकार ने देश में तीन टीकों के इस्तेमाल की अनुमति दी है। इसमें सिरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड, भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन के अलावा रूस की स्पुतनिक भी शामिल है। लेकिन नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में दूतावास के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके संबंधियों को मॉडर्ना की खुराक दी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया कि जिस वैक्सीन को देश में अभी तक मंजूरी नहीं मिली है उसे कैसे मंगाया जा रहा है। यदि फ्रांसीसी दूतावास के लिए मॉडर्ना की वैक्सीन देश में आ सकती है तो भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए यह वैक्सीन क्यों नहीं मंगा रही है। एनसीपी नेता मलिक ने इस संबंध मे एक ट्वीट किया है जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन