{"_id":"62f4f7b24ab1a40bfc5479c2","slug":"freebie-issue-arvind-kejriwal-slams-modi-government-bjp-rebuttal-critisize-delhi-model-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Freebies Issue: भाजपा का पलटवार, कहा- दिल्ली मॉडल हो गया है फेल, केजरीवाल झूठ की लगा रहे हैं रेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Freebies Issue: भाजपा का पलटवार, कहा- दिल्ली मॉडल हो गया है फेल, केजरीवाल झूठ की लगा रहे हैं रेल
Thu, 11 Aug 2022 06:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 11 Aug 2022 06:58 PM IST
सार
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आज प्रेस कांफ्रेंस में ये बात कह दी कि मनरेगा की राशि में 25% की कटौती की गई है। जबकि इस योजना से गरीब, किसान, मजदूर को 100 दिन का काम मिलता है। ये अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस में पहला झूठ बोला है।
विज्ञापन
गौरव भाटिया
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्री रेवड़ी मामले में केंद्र की भाजपा सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद भाजपा ने उन पर पलटवार किया। भाजपा ने कहा कि अब ये कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली मॉडल हो गया है फेल, अरविंद केजरीवाल आकर झूठ की लगा रहे हैं रेल। जो करते हैं ये वादा, उसका पूरा नहीं किया आधा।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने आज प्रेस कांफ्रेंस में ये बात कह दी कि मनरेगा की राशि में 25% की कटौती की गई है। जबकि इस योजना से गरीब, किसान, मजदूर को 100 दिन का काम मिलता है। ये अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस में पहला झूठ बोला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस तरह से मनरेगा को प्रभावी बनाकर न केवल उसका बजट बढ़ाया, बल्कि ये सुनिश्चित भी किया गया कि एक-एक रुपया उसके खाते में सीधा पहुंचे और भ्रष्टाचार ना हो, उस मॉडल का नाम नरेन्द्र मोदी मॉडल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल जी आपने कैसे कह दिया कि मनरेगा के बजट में 25% की कटौती की गई है। गौर से सुनिए, 2021-22 में मनरेगा का जो बजट था वो 73 हजार करोड़ था। महामारी के कारण इस बजट को 25 हजार करोड़ रुपये बढ़ाकर 98 हजार करोड़ किया गया।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी आपने एक और अनर्गल आरोप लगाया, आपने कह दिया कि केंद्र सरकार टैक्स एकत्रित कर अभी तक 42% राज्यों को देती थी, पिछले कुछ वर्षों से 13% की कटौती कर इसे 29% कर दिया गया है। अब मैं आपको बता दूं कि फाइनेंस कमीशन ने ये तय करके बताया कि पांच वर्षों के लिए जो सारे प्रदेशों को GST में से डिवाल्व होता था, वो 42% पर ही रहेगा। अरविंद केजरीवाल जी आपने ये दूसरा झूठ बोला।
इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि देश का पैसा देश की जनता के लिए है। यह पैसा नेताओं के दोस्तों के लोन माफ करने के लिए नहीं है। सीएम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जनता को मुफ्त में मिलने वाली सुविधाओं का विरोध किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अगर सरकारें फ्री में सुविधाएं देंगी तो कंगाल हो जाएंगी। इससे देश को नुकसान होगा। सीएम ने कहा कि केंद्र की इस बात पर एक शक पैदा हो रहा है, कहीं केंद्र सरकार की हालत खराब तो नहीं है। पिछले सत्तर सालों से जनता को कई सुविधाएं फ्री में दी जा रही हैं।