फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka News Bjp Criticizes Government Over Bus Fare Hike Free Ride for Wife, Double Fare From Husband

Karnataka: 'पत्नी को मुफ्त सफर, पति से वसूलेंगे दोगुना किराया', बस किराये में बढ़ोतरी पर भाजपा का सरकार पर तंज

Fri, 03 Jan 2025 07:44 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Fri, 03 Jan 2025 07:44 AM IST
सार

कर्नाटक सरकार ने बसों के किराये में 15 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। नया बस किराया पांच जनवरी से लागू होगा। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि बसों में पत्नी के लिए मुफ्त और पति के लिए किराया दोगुना कर दिया गया है। शनिवार को भाजपा राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।  

विज्ञापन
Karnataka News Bjp Criticizes Government Over Bus Fare Hike Free Ride for Wife, Double Fare From Husband
आर. अशोक - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक में रोडवेज बसों में किराये में 15 फीसदी बढ़ोतरी को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि बसों में पत्नी के लिए मुफ्त और पति के लिए किराया दोगुना कर दिया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कमीशन के लिए ऐसा किया है। सरकार की माली हालत खराब हो गई है। उनको परिवहन विभाग को चार हजार करोड़ रुपये से अधिक देने हैं, उनके पास पैसे नहीं हैं। इसलिए ऐसा किया गया है। विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर मैं शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करुंगा। शनिवार को भाजपा राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन


वहीं भाजपा विधायक धीरज मुनिराजू ने कांग्रेस सरकार पर लोगों को लूटने का आरोप लगाया। मुनिराजू ने कहा कि सरकार लोगों पर कोई उपकार नहीं कर रही है। लोगों को दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन शहरी लोगों से 20 हजार और ग्रामीणों से पांच से छह हजार रुपये वापस लिए जा रहे हैं। सरकार लोगों को लूट रही है। महिलाओं को बसों में मुफ्त में सफर कराया जा रहा है। जबकि पुरुषों से दोगुने से अधिक किराया वसूल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार ने बसों का बढ़ाया किराया
कर्नाटक सरकार ने बसों के किराये में 15 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। नया बस किराया पांच जनवरी से लागू होगा। कर्नाटक के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि ईंधन की कीमतों और कर्मचारियों पर खर्च में बढ़ोतरी जैसे परिचालन लागत में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल ने कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी), उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी), कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (केकेआरटीसी) और बैंगलोर महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) के चार राज्य परिवहन निगमों के बस किराये में बढ़ोतरी की है। उन्होंने यह भी बताया कि 'शक्ति' गारंटी जारी रहेगी। शक्ति राज्य भर में सरकारी स्वामित्व वाली गैर-लक्जरी बसों में महिलाओं को मुफ्त सवारी की सुविधा देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed