फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Free Metro and DTC Rides for women will be a boon for markets of Delhi

मेट्रो-डीटीसी की मुफ्त सवारी से बाजारों में आ जाएगी रौनक, ऐसे होगी दुकानदारों की मौज

Thu, 06 Jun 2019 08:08 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 06 Jun 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Free Metro and DTC Rides for women will be a boon for markets of Delhi
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में अगर महिलाओं को मुफ्त सवारी मिल गई तो बाजारों में रौनक आ जाएगी। हालांकि अभी दिल्ली सरकार का यह फैसला लागू नहीं हुआ है, लेकिन इसे लेकर व्यापारी वर्ग खासा उत्साहित है। दुकानदारों का मानना है कि महिलाओं के लिए मेट्रो सफर मुफ्त होने का उन्हें बड़ा फायदा मिलेगा। मेट्रो स्टेशनों के आसपास स्थित सभी बाजार गुलजार हो जाएंगे। ट्रेड विंग का मानना है कि दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर कराने की केजरीवाल सरकार की योजना से दिल्ली का व्यापारी वर्ग बहुत खुश है।

विज्ञापन


व्यापारी नेता एवं आप ट्रेड विंग के संयोजक बृजेश गोयल का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग और दूसरे कई कारणों से व्यापार में गिरावट देखी जा रही है। खासतौर पर, यूथ की देखा-देखी उनके परिजन भी ऑनलाइन शॉपिंग की ओर जाने लगे हैं। इससे परंपरागत दुकानदारों पर असर पड़ रहा है। जिसे ऑनलाइन शॉपिंग नहीं करनी होती वे मॉल का रुख कर लेते हैं। चांदनी चौक, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, करोल बाग, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस, खान मार्केट, कमला नगर, लक्ष्मी नगर, रोहिणी, साकेत, हौजखास, रोहिणी, पीतमपुरा, आईएनए और दूसरे कई बाजार हमेशा से ही महिलाओं के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। इनमें से अधिकांश बाजार मेट्रो से सीधे जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


अब ऐसे में महिलाओं को यदि मेट्रो और डीटीसी में मुफ्त यात्रा करने को मिल रही है तो वे बाजार का रुख भी करेंगी, इसमें कोई शक नहीं है। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की टिकट पर चुनाव लड़ चुके बृजेश गोयल बताते हैं कि दिल्ली सरकार की इस योजना ने स्थानीय कारोबारियों में एक नई उम्मीद जगा दी है। पार्किंग की समस्या के कारण आम महिलाएं इन बाजारों में आने से कतराती थीं। मेट्रो का सफर भी काफी महंगा पड़ता था। अगर मेट्रो का सफर मुफ्त हो गया तो ज्यादा से ज्यादा महिलाएं खरीदारी के लिए इन थोक बाजारों का रूख करेंगी। हमारे यहां पर थोक खरीदारी के फैसलों में 75 फीसदी भूमिका महिलाओं की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्त मेट्रो सफर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि खरीदारी का दायरा बढ़ जाएगा और दूर-दूर से महिलाएं खरीदारी के आ-जा सकेंगी। बृजेश गोयल ने बताया कि आप ट्रेड विंग की ओर से महिला कारोबारियों और महिला कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए जल्द ही एक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उनसे मुफ्त सवारी योजना के बाबत फीडबैक भी लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed