{"_id":"5ff8f4719bc93972cd162417","slug":"fraudulent-disclosure-of-498-50-crore-rupees-by-26-companies-fraud-in-maharashtra-one-man-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 26 कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी कर 498.50 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा, एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 26 कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी कर 498.50 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Sat, 09 Jan 2021 05:40 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नागपुर
एजेंसी, नागपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 09 Jan 2021 05:40 AM IST
विज्ञापन
Money laundering- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में 26 कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी कर 498.50 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने बताया, इसमें 12.78 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) भी शामिल है। यह रकम मौके से बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
फर्जी बिलों के खिलाफ अभियान के तहत डीजीजीआई की नागपुर क्षेत्र इकाई के अधिकारियों ने पिछले पखवाड़े राज्य में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में छापा मारा। इस दौरान पता चला कि संबंधित व्यवसायिक कंपनियां विभिन्न तरह के कर योग्य सामान में व्यापार कर रही थीं।
विज्ञापन
इसमें सुपारी, कोयला से लेकर कपड़ा और लोहा तथा इस्पात शामिल हैं। कई कंपनियों का तो वजूद ही नहीं था और न उनकी गैर व्यापारिक आवासीय संपत्ति मिली। इन कंपनियों ने व्यावसायिक पते के लिए जीएसटी पोर्टल पर बिजली और किराया करार के फर्जी बिल अपलोड किए थे।
विज्ञापन
इस मामले में 498.50 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन पर 89.73 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किया गया जिसमें से 12.78 करोड़ रुपये की नकद राशि छापे के दौरान मौके से मिली है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पूछताछ में अन्य फर्जी बिल रैकेट का भंडाफोड़ होने की उम्मीद है।