फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fraudsters siphon off Rs 16 crore from Agartala Municipal Corporation's account, FIR lodged

Fraud Case: जालसाजों ने क्लोन चेक के जरिए अगरतला नगर निगम के खाते से 16.43 करोड़ रुपये उड़ाए, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 05 Sep 2025 01:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 05 Sep 2025 01:57 PM IST
सार

पश्चिम अगरतला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) राणा चटर्जी ने संवाददाताओं को बताया, 'एक बैंक अधिकारी की विशेष शिकायत के बाद हमने गुरुवार को एएमसी के खाते से 16.38 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हैदराबाद से संचालित जालसाजों ने बैंक से बड़ी रकम निकालने के लिए छह क्लोन चेक का इस्तेमाल किया था।'

विज्ञापन
Fraudsters siphon off Rs 16 crore from Agartala Municipal Corporation's account, FIR lodged
फ्रॉड केस - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पुलिस ने क्लोन चेक का इस्तेमाल करके अगरतला नगर निगम (एएमसी) के खाते से 16.38 करोड़ रुपये निकालने के आरोप में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यूको बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव रॉय ने पाया कि अगस्त और सितंबर के पहले भाग में छह क्लोन चेकों के जरिए नगर निगम के खाते से 16.38 करोड़ रुपये निकाले गए थे, जिसके बाद पश्चिम अगरतला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


हेराफेरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
पश्चिम अगरतला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) राणा चटर्जी ने संवाददाताओं को बताया, 'एक बैंक अधिकारी की विशेष शिकायत के बाद हमने गुरुवार को एएमसी के खाते से 16.38 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हैदराबाद से संचालित जालसाजों ने बैंक से बड़ी रकम निकालने के लिए छह क्लोन चेक का इस्तेमाल किया था।'
विज्ञापन


सीईओ के जाली हस्ताक्षर कर पैसे निकाले
उन्होंने बताया कि जालसाजों ने नगर निकाय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डीके चकमा के जाली हस्ताक्षर करके पैसे निकाल लिए, जबकि मूल चेक प्राधिकरण के पास ही पड़े थे। चटर्जी ने कहा कि जांच अधिकारी ने यूको बैंक की कमान चौमुहानी शाखा से सीसीटीवी फुटेज पहले ही एकत्र कर ली है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जाली चेक जमा करने के लिए बैंक कौन आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाजों का पता लगाने में जुटी पुलिस
उन्होंने कहा, 'एक बार जब हम उन लोगों का पता लगा लेंगे, जिन्होंने बैंक में जाली चेक जमा किए थे, तो हमें जाaच प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सुराग मिल जाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed