{"_id":"63807e695a504928df17d923","slug":"fraud-dubai-s-nri-businessman-accuses-son-in-law-of-fraud-rigging-of-rs-107-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud: दुबई के NRI कारोबारी ने दामाद पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, 107 करोड़ रुपये की हुई हेराफेरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fraud: दुबई के NRI कारोबारी ने दामाद पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, 107 करोड़ रुपये की हुई हेराफेरी
Fri, 25 Nov 2022 02:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Nov 2022 02:06 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके दामाद द्वारा की जा रही धोखाधड़ी उसके खिलाफ हुई ईडी की रेड के बाद शुरू हुई। रेड के बाद ईडी ने उस पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दुबई के रहने वाले एक एनआरआई कारोबारी अब्दुल लाहिर हसन ने अपने दामाद पर 107 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने दामाद मुहम्मद हाफिज के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, मुहम्मद हाफिज धोखे से उनकी कुछ संपत्तियों का स्वामित्व हासिल करने में भी कामयाब रहा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अब्दुल लाहिर ने 2017 में अपनी बेटी की शादी केरल के कासरगोड के रहने वाले मुहम्मद हाफिज से की थी। उनका कहना है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि एक दिन उनका दामाद उन्हें धोखा देगा। उधर, पुलिस ने इस मामले की जांच गुरुवार 24 नवंबर को केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।
विज्ञापन
ईडी की रेड के बाद शुरू हुई धोखाधड़ी
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके दामाद द्वारा की जा रही धोखाधड़ी उसके खिलाफ हुई ईडी की रेड के बाद शुरू हुई। रेड के बाद ईडी ने उस पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माने की रकम चुकाने के लिए उसने अपनी पत्नी के पिता से पैसे मांगे थे। उसके बाद जमीन खरीदने या फुटवियर शोरूम खोलने जैसे कई बहाने से उनका दामाद उनसे 92 करोड़ रुपये हासिल करने में सफल रहा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अलुवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करना तो दूर उसे पूछताछ करने के लिए भी नहीं बुलाया।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि हसन के दामाद के साथ इस धोखाधड़ी में उसका एक साथी अक्षय थॉमस भी शामिल रहा है। उसके खिलाफ भी जांच की जा रही है।