{"_id":"5eae60208ebc3e907a6fd971","slug":"fratricide-at-sriganganagar-district-bsf-camp-jawan-kills-sub-inspector-before-taking-his-own-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बीएसएफ कैंप में जवान ने उपनिरीक्षक की हत्या की, फिर खुद को भी मारी गोली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान: बीएसएफ कैंप में जवान ने उपनिरीक्षक की हत्या की, फिर खुद को भी मारी गोली
Sun, 03 May 2020 11:42 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 03 May 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ कैंप (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक शिविर में एक जवान ने अपने वरिष्ठ सहकर्मी एक उपनिरीक्षक की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेणुका सीमा चौकी पर सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई जहां बल की 125वीं बटालियन की एक यूनिट तैनात है।
विज्ञापन
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल शिवचंद्र राम ने उपनिरीक्षक आर पी सिंह की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में सर्विस हथियार का प्रयोग कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अपने ही साथी की हत्या करने के इस मामले के कारणों का पता लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।