{"_id":"5f515e0e8ebc3e338c6380c8","slug":"franklin-templeton-investors-can-pay-1498-crores-rupees-cash-to-fund-6486-crores-since-april-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रैंकलिन टेम्पलटन : निवेशकों को कर सकती है 1,498 करोड़ भुगतान, 24 अप्रैल से अब तक फंड को 6,486 करोड़ मिले नकद","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
फ्रैंकलिन टेम्पलटन : निवेशकों को कर सकती है 1,498 करोड़ भुगतान, 24 अप्रैल से अब तक फंड को 6,486 करोड़ मिले नकद
Fri, 04 Sep 2020 02:50 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
फ्रैंकलिन टेम्पलटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड निवेशकों को जल्द 1,498 करोड़ रुपये का भुगतान कर सकती है। फंड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी 6 बंद योजनाओं को अगस्त के दूसरे पखवाड़े में परिपक्वता, पूर्व भुगतान और कूपन भुगतान के जरिए करीब 1,498 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके साथ ही 24 अप्रैल से अब तक कुल 6,486 करोड़ रुपये नकद प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
दरअसल, फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने निवेशकों की ओर से पैसे लौटाने के दबाव और बॉन्ड बाजार में पूंजी की कमी का हवाला देते हुए 23 अप्रैल को 6 डेट म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद कर दिया था। फंड की ओर से बंद की गई सभी 6 योजनाओं के प्रबंधन के तहत कुल संपत्तियां (एयूएम) करीब 25,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। बंद योजनाओं में फ्रैंकलिन इंडिया लो ड्यूरेशन फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनैमिक एक्यूरल फंड, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बॉन्ड फंड और फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपॉर्च्यूनिटी फंड शामिल हैं।
विज्ञापन