{"_id":"5f5165518ebc3e54ea1b65f7","slug":"france-supports-india-for-permanent-seat-and-reforms-in-united-nation-security-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट और सुधारों के लिए किया भारत का समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट और सुधारों के लिए किया भारत का समर्थन
Fri, 04 Sep 2020 03:21 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 04 Sep 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
unsc(file photo)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट और सुधारों के लिए भारत का समर्थन किया है। इसके अलावा उसने जी-4 समूह के कुछ अन्य देशों को भी स्थायी सीट देने की मांग का समर्थन किया है। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने एक ट्वीट में कहा, फ्रांस भारत और जी-4 (भारत, ब्राजील, जर्मनी व जापान) देशों की यूएनएससी में स्थायी सदस्यता का जोरदार ढंग से समर्थन करता है।
विज्ञापन
महासभा के 74वें सत्र में फ्रांस ने समर्थन की बात दोहराई
लेनिन ने अपने ट्वीट में कहा, यह सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप-स्थायी प्रतिनिधि के. नागराज नायडू द्वारा लिखे गए पत्र का अनुसरण करता है जिसमें सुरक्षा परिषद में न्यायसंगत प्रतिनिधित्व के सवाल पर सरकारी समझौते के बारे में मसौदे पर जोर दिया गया था। नायडू ने सोमवार को महासभा के 74वें सत्र के अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद-बंदे को पत्र लिखे जाने के बाद फ्रांस ने समर्थन की बात दोहराई है।
विज्ञापन
भारत य़ूएनएससी के दो वर्षीय सत्र में अस्थायी सदस्य के तौर पर होगा शामिल
नायडू ने पत्र में लिखा था कि सुरक्षा परिषद सुधार पर अंतर सरकारी वार्ता को बंधक बनाया जा रहा है। सबसे शक्तिशाली संगठन में कोई बदलाव नहीं चाहने वाले देश इसका अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 1 जनवरी 2021 से शुरू हो रहे दो वर्षीय सत्र में अस्थायी सदस्य के तौर पर शामिल होगा।
विज्ञापन