{"_id":"5f1d6ebe8ebc3e9fde70609b","slug":"france-salutes-indian-soldiers-on-kargil-victory-day-mentioned-mirage-2000-and-rafale-fighter-aircraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दिवस पर फ्रांस ने भारतीय सैनिकों को किया सलाम, मिराज लड़ाकू विमान का किया जिक्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कारगिल विजय दिवस पर फ्रांस ने भारतीय सैनिकों को किया सलाम, मिराज लड़ाकू विमान का किया जिक्र
Sun, 26 Jul 2020 05:23 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 26 Jul 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
मिराज 2000
- फोटो : IAF
देश आज शहीदों की शहादत और शौर्यगाथाओं को याद करते हुए 21वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। 1999 में पाकिस्तान के साथ कारगिल में हुई जंग में आज ही के दिन भारतीय सेना के वीर जवानों ने अपने पराक्रम और वीरता के बल पर दुश्मन पर विजय प्राप्त कर तिरंगा लहराया था। इस मौके पर जहां देश के राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक ने वीरों को याद किया और सेना को सलाम किया वहीं फ्रांस ने भी भारतीय सैनिकों को सलामी दी है।
विज्ञापन
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने एक ट्वीट कर लिखा, 'KargilVijayDiwas2020 पर, फ्रांस भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि देता है। फ्रांस हमेशा भारत के साथ खड़ा है। 1999 में मिराज 2000 से 2020 में राफेल तक। हमारी साझेदारी ऊंचाइयों को छू रही है।
विज्ञापन
On #KargilVijayDiwas2020, France pays tribute to the Indian armed forces: France always stands alongside India.#Mirage2000 in 1999 to #Rafale in 2020: our partnership touches soaring heights. pic.twitter.com/bIEKIWDFhi
— Emmanuel Lenain (@FranceinIndia) July 26, 2020
विज्ञापन
बता दें कि कारगिल की जंग में फ्रांस के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस खतरनाक लड़ाकू विमान के दम पर भारत के वायुसैनिकों ने दुश्मन के छक्के छुड़ाए थे और उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।