फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Emmanuel Macron Thanked for India Republic Day Invitation Indian Friends Are Welcome in France

France: 'आपका स्वागत है, हमारे दोस्तों', फ्रांस के राष्ट्रपति भारत में अपनी मेहमाननवाजी से हुए खुश, कही ये बात

Sat, 27 Jan 2024 09:35 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 27 Jan 2024 09:35 AM IST
सार

फ्रांस में इस साल कई बड़े आयोजन होने हैं, इन्हीं आयोजनों के लिए राष्ट्रपति ने भारतीयों को फ्रांस आने की बात कही। शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में मैक्रों ने लिखा कि 'फ्रांस इस साल पूरी दुनिया का स्वागत करेगा....'।

विज्ञापन
Emmanuel Macron Thanked for India Republic Day Invitation Indian Friends Are Welcome in France
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को भारत में अपने शानदार स्वागत के लिए भारतवासियों को धन्यवाद दिया। मैक्रों ने भारतीयों को फ्रांस आने का भी न्योता दिया। फ्रांस में इस साल कई बड़े आयोजन होने हैं, इन्हीं आयोजनों के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारतीयों को फ्रांस आने की बात कही। शुक्रवार को इमैनुएल मैक्रों राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए स्टेट डिनर में भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट
शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में फ्रांस के राष्ट्रपति ने लिखा कि 'फ्रांस इस साल पूरी दुनिया का स्वागत करेगा। इस साल द्वितीय विश्व युद्ध की सालगिरह मनाई जाएगी, ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों का आयोजन भी पेरिस में होगा। इनके साथ फ्रैंकोफोनी सम्मेलन भी होगा। हमारे दोस्तों, आप सभी का स्वागत है।' शुक्रवार शाम में फ्रांस के राष्ट्रपति, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ दिल्ली की मशहूर निजामुद्दीन औलिया की दरगाह भी गए। इमैनुएल मैक्रों दरगाह में करीब आधा घंटा रुके और इस दौरान उन्होंने दरगाह पर चादर चढाई और कव्वाली का भी आनंद लिया। 
विज्ञापन

 


दरगाह निजामुद्दीन औलिया में कव्वाली का आनंद लेते फ्रांसीसी राष्ट्रपति का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मैक्रों भारत के 75वें गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और उन्होंने शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखी। इसके बाद शाम में वह राष्ट्रपति भवन में स्टेट डिनर में शामिल हुए।   

दो दिवसीय दौरे पर भारत आए इमैनुएल मैक्रों
इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे थे। दौरे के तहत मैक्रों गुरुवार दोपहर में जयपुर पहुंचे। इसके बाद शाम में मैक्रों और पीएम मोदी ने जयपुर में रोड शो किया। गुरुवार को जयपुर में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। शुक्रवार शाम में दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात को लेकर संयुक्त बयान जारी किया गया। जिसमें दोनों नेताओं ने लाल सागर में नेविगेशन की आजादी और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने पर जोर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed