फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   France announces Euro 100 mn loan to support India's Smart Cities Mission, build on CITIIS 1 programme

Smart Cities Mission: फ्रांस ने किया भारत के स्मार्ट सिटी मिशन का समर्थन; 100 मिलियन यूरो के ऋण का किया एलान

Wed, 01 Nov 2023 10:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 01 Nov 2023 10:13 PM IST
सार

फ्रांस भारत के स्मार्ट सिटीज मिशन का समर्थन करता है। यूरोपीय यूनियन भी इसका समर्थन कर चुका है। इस कार्यक्रम को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) द्वारा कार्यान्वित किया गया है। 

विज्ञापन
France announces Euro 100 mn loan to support India's Smart Cities Mission, build on CITIIS 1 programme
india france, भारत फ्रांस - फोटो : twitter

विस्तार

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी मिशन को अब फ्रांस का भी समर्थन मिला है। फ्रांस ने CITIIS-1 कार्यक्रम के लिए भारत को 100 मिलियन यूरो का ऋण दिया है। फ्रांस के विकास, फ्रैंकोफोनी और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी राज्य मंत्री क्रिसौला जाचारोपोलू ने मंगलवार को इसका एलान किया। उन्होंने बताया कि भारत के CITIIS-1 कार्यक्रम के लिए फ्रांसीसी विकास एजेंसी (एएफडी) और भारत सरकार के बीच 100 मिलियन यूरो के ऋण समझौते पर सहमति बनी है। 

विज्ञापन


इस ऋण को लेकर एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि फ्रांस भारत के स्मार्ट सिटीज मिशन का समर्थन करता है। यूरोपीय यूनियन भी इसका समर्थन कर चुका है। इस कार्यक्रम को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) द्वारा कार्यान्वित किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि साल 2018 में CITIIS 1.0 को लॉन्च किया गया था। इसके जरिए अब तक 12 शहर-स्तरीय परियोजनाओं को लागू किया गया है। यूरोपीय संघ ने छह मिलियन यूरो के योगदान के साथ CITIIS 1.0 कार्यक्रम को तकनीकी सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का दूसरा चरण चक्रीय अर्थव्यवस्था और एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित है। यह उसी सफल दृष्टिकोण पर आधारित है, जिसमें 212 मिलियन यूरो का बढ़ा हुआ बजट शामिल है। इस समझौते को लेकर भारत के आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय शहर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की बढ़ती चुनौती का सामना कर रहे हैं। भारत में हर साल 62 मिलियन टन ठोस कचरा उत्पन्न होता है, और यह आंकड़ा 2030 तक प्रति वर्ष 165 मिलियन टन तक बढ़ जाएगा। भारत सरकार इतनी मात्रा में कचरे के उचित संग्रह, पृथक्करण, पुनर्चक्रण और उपचार के लिए महत्वाकांक्षी निवेश का समर्थन कर रही है, जिसमें निजी क्षेत्र की भी भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed