{"_id":"6089ffaa8ebc3e8db97d220c","slug":"fourth-phase-of-corona-vaccination-to-start-in-from-may-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण : डेढ़ करोड़ खुराकों के साथ शुरू होगा चौथा चरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना टीकाकरण : डेढ़ करोड़ खुराकों के साथ शुरू होगा चौथा चरण
Thu, 29 Apr 2021 06:14 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 29 Apr 2021 06:14 AM IST
सार
एक मई से देश में कोरोना टीकाकरण का चौथा चरण शुरू होने वाला है लेकिन उससे पहले केंद्र सरकार ने वैक्सीन खुराक को लेकर अब तक की रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार देश में डेढ़ करोड़ खुराक के साथ 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : PTI
विस्तार
इनमें से 1.06 करोड़ वर्तमान में राज्यों के मौजूद हैं। जबकि अगले तीन दिन में 57 लाख खुराक और पहुंच जांएगी। हालांकि कोरोना टीकाकरण के वर्तमान आंकड़ों पर गौर करें तो डेढ़ करोड़ खुराक काफी कम हो सकती है। पिछले एक दिन की स्थिति देखें तो बीते मंगलवार को देश में 25.56 लाख लोगों ने वैक्सीन ली।
विज्ञापन
इसके अलावा केंद्र सरकार के ही अधिकारियों की मानें तो एक मई से चौथा चरण शुरु होने के तीन दिन में ही रोजाना 70 लाख लोग वैक्सीन ले सकते हैं। ऐसे में अगर गणितीय आंकलन किया जाए तो केंद्र और राज्यों के पास सिर्फ दो या तीन के लिए ही वैक्सीन होंगी। बहरहाल इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि अब तक केंद्र ने 15.95 करोड़ वैक्सीन राज्यों को निशुल्क उपलब्ध कराई है। जिनमें से 14.89 करोड़ खुराक खर्च हो चुकी हैं। इनमें 12 लाख से अधिक डोज बर्बाद भी हुई है। बुधवार की स्थिति यह है कि राज्यों के पास 1.06 करोड़ खुराक हैं और 57.70 लाख खुराक को एक मई से पहले राज्यों तक पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन