{"_id":"5a86abdc4f1c1b28428b5a3f","slug":"fourteen-senior-leader-joins-bjp-before-tripura-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा चुनाव: दलबदलू बदल सकते हैं समीकरण, 14 दिग्गज उम्मीदवारों में से 11 बीजेपी में शामिल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा चुनाव: दलबदलू बदल सकते हैं समीकरण, 14 दिग्गज उम्मीदवारों में से 11 बीजेपी में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, अगरतला
Updated Fri, 16 Feb 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
त्रिपुरा में इस बार वाममोर्चा को सत्ता से हटा कर सरकार बनाने का सपना देख रही भाजपा के लिए दलबदलू उम्मीदवार भाग्यशाली साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 249 उम्मीदवारों में से 14 ने इस बार अपनी निष्ठाएं बदल ली हैं। इन 14 में से अब 11 भाजपा के खेमे में हैं। ये सभी भाजपा के ही टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। भाजपा में शामिल होने वाले तमाम विधायक पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। हालांकि इनमें से छह पहले कांग्रेस छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस में चले गए थे। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा राज्य की 60 में से 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बाकी नौ सीटें उसने अपनी सहयोगी इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के लिए छोड़ी है।
विज्ञापन