{"_id":"5bd02d40bdec2269724a7475","slug":"four-women-filed-petition-in-to-enter-in-sabarimala-temple-with-police-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करना चाहती हैं 4 महिलाएं, याचिका दायर कर मांगी पुलिस सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करना चाहती हैं 4 महिलाएं, याचिका दायर कर मांगी पुलिस सुरक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर
- फोटो : PTI
चार महिलाओं ने केरल उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। चारों महिलाएं सबरीमाला मंदिर में दर्शन करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। याचिका दायर करने वाली महिलाएं हैं- माया कृष्णन, रेखा, जीजामोल पीएस और जलाजामोल पीएस।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इन महिलाओं का कहना है कि इनकी उम्र 10-50 साल के बीच है। और वह मंदिर में जाना चाहती हैं और पूजा करना चाहती हैं। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने रजस्वला आयु (10-50 साल) की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था। लेकिन बावजूद इसके अयप्पा श्रद्धालुओं ने किसी भी महिला को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया।
रिपोर्टस के मुताबिक याचिका में कांग्रेस और भाजपा समेत 14 पार्टियों को सूचीबद्ध किया गया है। साथ ही याचिका में कांग्रेस और भाजपा के राज्य अध्यक्ष के नाम, उत्तरदाता के तौर पर मंदिर के मुख्य पुजारी कंदारू राजीवीरु का नाम भी शामिल है। याचिका में कहा गया है कि ये सभी सबरीमाला कर्म समिति और कई अन्य नामों के नाम पर हिंदू चरमपंथी समूहों को भड़का रहे हैं। जिनके पास कोई मान्यता प्राप्त नेता भी नहीं हैं।
याचिका में आगे कहा गया है कि ये उत्तरदाता उन निराधार और अनुष्ठान अभ्यास के नाम पर हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं, जिन्हें मान्नीय सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक घोषित कर दिया है। याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से किसी महिला को मंदिर में दर्शन करने नहीं दिए गए। भीड़ ने अपने हाथों में कानून ले लिया है और आतंक फैलाया हुआ है। इसमें कहा गया है कि पंडालम शाही परिवार और पुजारी डरे हुए हैं कि कहीं वह अपने पद न खो दें इसलिए भीड़ का साथ दे रहे हैं।
चारों महिलाओं ने अपनी याचिका में अदालत से देवासम बोर्ड को निर्देश जारी कर कदम उठाने को कहा है। याचिका में कहा है कि बोर्ड पुजारी, पंडालम शाही परिवार और वावरी स्वामी श्राइन को अलग अलग तीर्थयात्रियों से किसी भी प्रकार के धन को इकट्ठा करने पर कदम उठाए।