बाइक पर दिखेगी महिला ताकत, अपने दम पर करवाएंगी तेलंगाना का परिचय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना की चार महिला बाइकर्स हैदराबाद से सात देशों की यात्रा पर निकल गई हैं। महिलाओं का कहना है कि वे तेलंगाना का परिचय पड़ोसी देशों से करवाना चाहती हैं। इस मामले पर तेलंगाना के पर्यटन मंत्री अजमीरा चंदूलाल का कहना है कि यह लड़कियां 7 देशों की यात्रा करेंगी। जिसमें वह 17,000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। तेलंगाना का पर्यटन विभाग उन्हें इस यात्रा के दौरान जरूरत की सभी चीजें मुहैया करवाएगा।
चार महिला बाइकर में से एक प्रिया बहादुर ने कहा- हम हैदराबाद से शुरूआत कर रहे हैं। हम म्यांमार जाएंगे और 7 देशों की यात्रा करेंगे। हमारा सबसे बड़ा एजेंडा तेलंगाना का ना केवल भारत में बल्कि पड़ोसी देशों से भी परिचय करवाना है। विदेश मंत्रालय को हमारे प्लान के बारे में पता है। हमारे पास सभी वैध परमिट और वीजा हैं।
Telangana: Four women bikers start their expedition to 7 countries from Hyderabad, say 'they want to introduce Telangana to their neighbors'. pic.twitter.com/1sGABG9JvT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 11, 2018
We'll be starting from Hyderabad, across India, crossing over to Myanmar & riding through 7 countries. Bigger agenda is to introduce Telangana to not only India but also neighboring countries. Foreign Ministry is aware of our plan. We have all valid permits & visas: Piya Bahadur pic.twitter.com/IFNc78WphI
— ANI (@ANI) February 11, 2018