फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   four thousand teachers protests in Kolkata News Updates in hindi

News Updates: कम क्षमता के कारण डॉ. रेड्डीज ने अमेरिका में वापस मंगाई दवाएं; पढ़ें देश भर की अहम खबरें

Wed, 24 Apr 2024 04:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 24 Apr 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
four thousand teachers protests in Kolkata News Updates in hindi
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने मंगलवार को कहा कि वह मापदंडों से कम क्षमता की पाए जाने के बाद अपनी दवा के छह लॉट को वापस मंगाने की घोषणा की है। ये दवाएं रक्त में फेनिलएलनिन (पीएचई) के स्तर को कम करने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। हैदराबाद स्थित दवा निर्माता ने कहा कि कंपनी कुछ पैकेटों में पाउडर के रंग में बदलाव आने के बाद सैप्रोप्टेरिन डाइहाइड्रोक्लोराइड पाउडर फॉर ओरल सॉल्यूशन 100 मिलीग्राम की खेप को वापस मंगा रही है। दवा के रंग में बदलाव आना इसकी क्षमता में कमजोरी को दर्शाता है। पाया गया है कि दवा की क्षमता में कमजोरी आने से रोगियों में पीएच स्तर बढ़ सकता था। इसका असर विशेष रूप से शिशुओं और बच्चों में पड़ सकता था।

विज्ञापन

 

15 स्टेशनों पर बजट अनुकूल भोजन उपलब्ध करा रहा है मध्य रेलवे
मध्य रेलवे ने गर्मी में भारी भीड़ देखते हुए आईआरसीटीसी के साथ मिलकर ट्रेन यात्रियों के लिए बजट-अनुकूल भोजन उपलब्ध कराया है। एक विज्ञप्ति जारी कर मध्य रेलवे ने कहा कि 15 प्रमुख रेलवे स्टेशन, जहां लंबी दूरी की ट्रेनें रुकती हैं। वहां बजट-अनुकूल भोजन विकल्प उपलब्ध हैं। यह पहल विशेष रूप से अनारक्षित डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शुरू की गई है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि इसकी कीमत मात्र 20 रुपये है, जिसमें सात पूरियां और आलू की भाजी होगी। वहीं, 50 रुपये में चावल के व्यंजनों के साथ स्नैक्स मील भी उपलब्ध है।

यह हैं 15 प्रमुख रेलवे स्टेशन: इगतपुरी, कर्जत, मनमाड, खंडवा, बडनेरा, शेगांव, पुणे, मिराज, दौंड, साईंनगर शिरडी, नागपुर, वर्धा, सोलापुर, वाडी और कुर्दुवाड़ी स्टेशनों पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लीनिकल नेटवर्क ट्रायल में अस्पताल भी होंगे शामिल
देश के पहले क्लीनिकल ट्रायल नेटवर्क में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पताल हिस्सा बन सकते हैं। नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, हाल ही में केंद्र सरकार ने क्लीनिकल ट्रायल को लेकर एक नेटवर्क की स्थापना की है, जिसमें अब तक देश के 47 मेडिकल कॉलेज और अनुसंधान केंद्र शामिल हुए हैं। इस नेटवर्क का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं का एक साथ मिलकर साक्ष्य आधारित समाधान का पता करना है।

आईसीएमआर के अनुसार, इस नेटवर्क को विस्तार देने के लिए सरकार ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को भी हिस्सेदार बनने की मंजूरी दी है। हालांकि इसके लिए क्लिनिकल परीक्षण करने का अनुभव होना जरूरी है। इसी तरह गैर-सरकारी संगठन के जरिए संचालित अस्पतालों को भी मौका दिया है।
विज्ञापन

कोलकाता में चार हजार से अधिक शिक्षकों का प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में 4000 लोगों ने प्रदर्शन किया। यह वही लोग है, जिनकी नियुक्तियों को भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अमान्य घोषित कर दिया। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय में अधिकारियों से मुलाकात की और अधिकारियों से चर्चा की। बैठक के बाद अधिकारियों ने कहा कि बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली। हमने उनके मुद्दों को सुना। हम उनके प्रति सहानुभूति रखते हैं। लेकिन उच्च न्यायालय के फैसले का पालन करना होगा।

एआई 30 मिनट पहले कर देगा  दिल की धड़कन की भविष्यवाणी
अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अनियमित दिल की धड़कन की भविष्यवाणी भी करेगा। यूरोप के शोधकर्ताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित एक मॉडल की खोज की है। साथ ही दावा किया कि 30 मिनट पहले यह अनियमित धड़कन के बारे में बता सकता है। यूरोप के लक्जमबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के इस मॉडल की भविष्यवाणी 80 फीसदी तक सही साबित हुई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अनियमित दिल की धड़कन के लिए सबसे आम कारक हृदय के ऊपरी कक्ष (एट्रिया) अनियमित रूप से धड़कते हैं और निचले वाले कक्ष समन्वय से बाहर हो जाते हैं। यह एआई तकनीक आधारित मॉडल स्मार्टवॉच पर दर्ज डाटा के हिसाब से भविष्यवाणी करने में सक्षम है। यह अध्ययन मेडिकल जर्नल पैटर्न्स में प्रकाशित हुआ है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed