फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four suspects youth arrested from Agra Cantt hotel

आगरा कैंट के होटल से पकड़े गए चार संदिग्ध युवक

Tue, 27 Sep 2016 04:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 27 Sep 2016 04:37 AM IST
विज्ञापन
Four suspects youth arrested from Agra Cantt hotel
- फोटो : demo pic

कैंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल अग्रवाल पैलेस एंड रेस्टोरेंट से चार संदिग्ध युवक पकड़े गए हैं। माना जा रहा है कि वह आतंकी हो सकते हैं। उन्हें पकड़ने के लिए आई टीम ने खुद को सीबीआई बताया। टीम के  पास एके-46, एके-56 और एमपी फाइव जैसे हथियार थे। ऑपरेशन के दौरान टीम के सभी सदस्य हथियार ताने रहे। चारों की गिरफ्तारी के साथ ही टीम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


चारों युवक शनिवार की रात आए थे। इन्हें कमरा दिलाने के लिए एक और युवक आया था। वह कमरा दिलाकर चला गया। चारों युवक होटल के कमरा नंबर 206 में ठहरे थे। रजिस्टर में एंट्री क्रमांक 236 पर हुई। रात भर के लिए कमरा एक हजार रुपये में लिया था। चार में से दो ने अपनी आईडी दी।
विज्ञापन


इसके मुताबिक  इनमें से एक पश्चिमी बंगाल के दार्जलिंग के पानीटैंक के न्यू मार्केट का रहने वाला सुनील कुमार थापा। दूसरा, मिजोरम का जोसनजिआन छुकछुआन है। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर दिए। आईडी में आधार कार्ड दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों रात के समय आए थे

Four suspects youth arrested from Agra Cantt hotel

चारों रात में नौ बजे आए थे। सुबह नौ बजे जाने की बात कह रहे थे।  लेकिन रविवार सुबह साढ़े चार बजे सफेद रंग की दो इनोवा में बाहर से स्पेशल टीम पहुंच गई। इनमें से आठ - दस लोग निकले। हथियार लेकर होटल में पहुंचे।

होटल के पास ही रहने वाले रविंद्र गोयल पर एके - 47 तान दी। इसके बाद कर्मचारी दिलीप को लेकर कमरा नंबर 206 में गए। चारों को पकड़ा और अपने साथ ले गए। होटल मालिक को धमकी दी कि इसका कहीं जिक्र मत करना। डीवीआर भी साथ में ले गए।

उधर, सोमवार रात करीब दस बजे इस कार्रवाई की चर्चा मार्केट में हुई। यहां से मीडिया तक पहुंची। इसके बाद लोकल पुलिस, एलआईयू, एटीएस और केंद्र की खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। बता दें, पांच दिन पहले कैंट स्टेशन पर ही धमकी भरा खत मिला था। इसके बाद से पुलिस अलर्ट है। शहर भर में लगातार चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed