फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four suspected cattle traffickers arrested for transporting cows to slaughter house

Karnataka: गोतस्करी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने दबोचा, वाहन में भरकर ले जा रहे थे बूचड़खाने

Tue, 06 Jun 2023 03:14 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 06 Jun 2023 03:14 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों ने रविवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के अंबलमोगरू गांव में एक महिला से गायें खरीदी थीं और उन्हें कथित तौर पर एक वाहन से बूचड़खाने ले जा रहे थे। 
 

विज्ञापन
Four suspected cattle traffickers arrested for transporting cows to slaughter house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्नाटक में गो तस्करी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि तस्कर चार गायों को बूचड़खाने ले जा रहे थे तभी पुलिस ने चार संदिग्ध पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों ने रविवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के अंबलमोगरू गांव में एक महिला से गायें खरीदी थीं और उन्हें कथित तौर पर एक वाहन से बूचड़खाने ले जा रहे थे। 

विज्ञापन


रास्ते में तस्करों की गाड़ी खराब हो गई और वह आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसके बाद उन्होंने आसपास मौजूद गांव वालों को मदद के लिए बुला लिया। इसके बाद चार में तीन तस्कर गाड़ी के बाहर आए और वाहन को धक्का देना शुरू कर दिया। उनकी मदद के लिए ग्रामीण भी वहां आ गए और गाड़ी को धक्का मारने लगे।  
विज्ञापन


इसी दौरान ग्रामीणों ने वाहन के अंदर तिरपाल से ढकी गायों को देखा। शक होने पर चारों से पूछताछ की लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब रहे। एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर उल्लाल पुलिस ने कर्नाटक पशु वध रोकथाम अधिनियम-2020 के तहत मामला दर्ज किया है। बाद में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इनके नाम अहमद इरसाद, खालिद बी एम, जाफर सादिक और फैयाज बताए हैं। खालिद पड़ोसी केरल के कासरगोड जिले के बंगरा मंजेश्वर से हैं जबकि अन्य उल्लाल से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed