{"_id":"5bc1a7c3bdec2269960ba7bd","slug":"four-people-injured-in-an-explosion-near-shukleshwar-ghat-in-guwahati","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के शुक्लेश्वर घाट में हुआ बम धमाका, पुलिस ने शुरू की छानबीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम के शुक्लेश्वर घाट में हुआ बम धमाका, पुलिस ने शुरू की छानबीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
बम धमाका
गुवाहाटी के सुकलेश्वर घाट इलाके में शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल हो गये। विस्फोट के बारे में पुलिस ने जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट पान बाजार इलाके में एक निर्माण सामग्री के ढेर के निकट उस समय हुआ जब एक महिला सहित चार राहगीर वहां से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई घटना में ये चार लोग घायल हो गये। घटनास्थल पर मौजूद डीसीपी रंजन भुइयां ने बताया, ‘हमें बम विस्फोट होने की आशंका नहीं है क्योंकि कोई छर्रा नहीं मिला है और पत्थर लगने के कारण लोग घायल हुये हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने बताया, ‘विस्फोट की प्रकृति से हमें इस बात पर संदेह नहीं है कि यह तोड़फोड़ या आतंकवादी गतिविधि है। यह सड़क के किनारे नाली निर्माण के लिए रखे रेत के एक ढेर में हुआ। यह बिना फटा हुआ बम हो सकता है जो आज फट गया।’
विज्ञापन
उन्होंने बताया एक विशेषज्ञ बम दस्ता जल्द ही पहुंच रहा है। अधिकारी ने बताया कि चार घायलों को मामूली चोट आई है और उन्हें एमएमसी सिविल अस्पताल में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
#Guwahati: Around 11:45 am, an explosion occurred at the river front. Preliminary investigation rules out any sabotage activity. Bomb disposal squad is present at the spot, further investigation is underway: Joint CP Diganta Borah pic.twitter.com/rr7UQqUynt
— ANI (@ANI) October 13, 2018