{"_id":"5fb633708ebc3e5be450afe1","slug":"four-people-died-in-explosion-in-west-bengal-factory-and-four-other-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में प्लास्टिक फैक्टरी में धमाका, चार की मौत और चार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में प्लास्टिक फैक्टरी में धमाका, चार की मौत और चार गंभीर रूप से घायल
Thu, 19 Nov 2020 02:27 PM IST
डिंपल अलवधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले में गुरुवार को एक प्लास्टिक फैक्टरी में विस्फोट होने से कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दिन में 11 बजे सुजापुर इलाके में स्थित फैक्टरी में धमाका हुआ ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि, 'फैक्टरी में काम करने वाले चार श्रमिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।'
उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिये बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। आगे उन्होंने कहा कि दमकलकर्मी आग बुझाने तथा मलबे में से जिंदा लोगों को बचाने में जुटे हैं। मामले में जांच अभी जारी है।
विज्ञापन