{"_id":"5c73ea6bbdec22736d6a2461","slug":"four-people-die-in-road-accident-in-gujarat-and-daman-borders","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात और दमन की सीमा पर सड़क हादसे में चार व्यक्तियों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात और दमन की सीमा पर सड़क हादसे में चार व्यक्तियों की मौत
Mon, 25 Feb 2019 10:36 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, दमन
भाषा, दमन
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात और दमन की सीमा पर एक कार के सड़क पर डिवाइडर से टकराकर एक जांच चौकी पर पलट जाने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। भीमपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि कार में नौ यात्री थे। दुर्घटना रविवार देर रात गुजरात-दमन सीमा से लगे तटीय राजमार्ग पर पटालिया जांच चौकी के पास हुई।
उन्होंने कहा, कार चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की जिसमें कार एक डिवाइडर से टकरा गई और और तीन-चार बार पलट गई। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें वलसाड के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने मृतक की पहचान सागर ढिंडा (14), सूरज हलपति (19), जिग्नेश पटेल (28) और के. पटेल के रूप में की।ये सभी वलसाड जिले के उदवडा के रहने वाले थे। कार में सवार सभी नौ यात्री एक शादी समारोह से वलसाड लौट रहे थे।