फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four more arrested from Thane in fake paramedical certificate racket in Maharashtra

महाराष्ट्र: फर्जी पैरामेडिकल सर्टिफिकेट मामले में चार और गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2019 08:07 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 13 Apr 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Four more arrested from Thane in fake paramedical certificate racket in Maharashtra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के ठाणे में फर्जी पैरामेडिकल सर्टिफिकेट मामले में पुलिस ने शनिवार को चार और लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक मामले में अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान कमलेश पटेल (25), जगदीश चौधरी (42) , वाजाराम चौधरी (36) और चुन्नीलाल चौधरी (50) के तौर पर हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 11 अप्रैल को जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे ठाणे में दवा की दुकानों पर फर्मासिस्ट का काम कर रहे थे। इस साल जनवरी में क्राइम ब्रांच ने फर्जी सर्टिफिकेट रैकेट का पर्दाफाश किया था। उस वक्त पुलिस ने पैरामेडिकल संस्था के चेयरमैन और पुणे के माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


इस माध्यमिक शिक्षा परिषद को राज्य सरकार द्वारा मान्यता नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि कुछ छात्रों ने इस संस्थान से 10वीं और 12वीं का फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर डी. फर्मा और बी. फर्मा में दाखिला लिया था। पुलिस ने बताया कि फर्मेसी का कोर्स करने बाद यहां से प्राप्त सर्टिफिकेट का इस्तेमाल छात्र नौकरी के लिए करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed