फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four militants arrested in Manipur firearms seized

Manipur: मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

Fri, 28 Mar 2025 11:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Mar 2025 11:51 AM IST
सार

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद से उग्रवादी संगठनों पर नकेल कसी जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को सुरक्षाबलों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार उग्रवादियों को पकड़ा है। साथ ही भारी मात्रा में हथियार बरामद करने में भी सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन
Four militants arrested in Manipur firearms seized
मणिपुर हिंसा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि सुरक्षाबलों ने अलग-अलग ऑपरेशंस में चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये उग्रवादी विभिन्न उग्रवादी संगठनों से जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां बिष्णुपुर, इंफाल ईस्ट और थाउबल जिलों से गुरुवार को हुईं। गिरफ्तार किया गया एक उग्रवादी कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य बताया जा रहा है, जिसे बिष्णुपुर जिले के माइबाम चिंगमांग इलाके से पकड़ा गया। 
विज्ञापन


उग्रवादियों के साथ ही भारी मात्रा में हथियार बरामद
आरोपी की पहचान लीसांगथेम हिरेन सिंह के रूप में हुई है, जो लोगों से अवैध वसूली में लिप्त था। सुरक्षाबलों ने इंफाल ईस्ट जिले से लिकमाबाम अमुजाओ मैतई उर्फ लाकपा को गिरफ्ता किया है। यह केसीपी-पीएससी पोलितब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है। वहीं दो उग्रवादियों को थाउबल जिले से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों केसीपी के सदस्य हैं। इनकी पहचान लोइतोंगबाम बोयाई सिंग और खमुनथेम धनबीर सिंह के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। यह बरामदगी जिरीबाम, इंफाल वेस्ट और बिष्णुपुर जिले से हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Manipur: प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादी गिरफ्तार; इंफाल में लावारिश वाहन से पांच किलो हेरोइन बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफाल वेस्ट से बरामद हथियारों में दो इंसास राइफल्स, दो एसएमजी कार्बाइन, भारी संख्या में कारतूस, आठ बुलेटप्रूफ प्लेट्स, सात बुलेटप्रूफ जैकेट आदि शामिल हैं। वहीं जिरीबाम से तीन इंसास राइफल्स, मैग्जीन, दो एसएलआर राइफल्स बरामद की गई हैं। कांगपोकपी जिले में एक बंकर भी तबाह किया गया है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed