{"_id":"5ae05ca74f1c1b3b0b8b66e7","slug":"four-members-of-ravi-pujari-gang-sentenced-to-5-years-imprisonment-by-mcoca-court-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मकार महेश भट्ट की सुपारी लेने वाले कुख्यात रवि पुजारी गैंग के चार गुर्गों को मिली सजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फिल्मकार महेश भट्ट की सुपारी लेने वाले कुख्यात रवि पुजारी गैंग के चार गुर्गों को मिली सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Apr 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
रवि पुजारी गिरोह के चार सदस्यों को मुंबई की विशेष मकोका कोर्ट द्वारा 5 साल की सख्त कारावास की सजा सुनाई गई है। इन्होंने साल 2014 में फिल्ममेकर महेश भट्ट को मारने की कोशिश की थी। जिसकी साजिश अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने रची थी। लेकिन मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह प्लान फेल कर दिया था। पुजारी के गिरफ्तार साथियों ने खुलासा किया था कि रवि पुजारी ने उन्हें भट्ट की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
Four members of Ravi Pujari gang sentenced to 5 years of rigorous imprisonment by Special MCOCA Court in Mumbai. They were plotting the murder of Director-Producer Mahesh Bhatt.
— ANI (@ANI) April 25, 2018विज्ञापन
जुहू में फिल्म निर्माता करीम मरोनी के घर हुई फायरिंग के सिलसिले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि पुजारी ने मोरानी ब्रदर्स और महेश भट्ट की सुपारी के रूप में अपने शूटरों को 11 लाख रुपए दिए थे। इनमें पांच लाख रुपए अकेले मोरानी फायरिंग से जुड़े आरोपियों को मिले थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के पास से आठ पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। पुलिस ने इनके मोबाइल और वारदात के लिए इस्तेमल की जाने वाली बाइक भी जब्त की थी।
इससे पहले साल 2006 में भी महेश भट्ट के जुहू दफ्तर पर फायरिंग हुई थी। इस कांड की जिम्मेदारी भी रवि पुजारी ने ही ली थी। पुजारी ने भट्ट पर आरोप लगाया था कि वह अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहिम और छोटा शकील की मदद कर रहे थे।