फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   four lakh companies face deregistration for not filing I-T returns

4 लाख कपंनियों ने नहीं भरा आई-टी रिटर्न, रद्द हो सकता है रजिस्ट्रेशन

Tue, 18 Apr 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Tue, 18 Apr 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
four lakh companies face deregistration for not filing I-T returns
सांकेतिक चित्र

सरकार आई-टी रिटर्न न भरने वाली कंपनियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढील बरतने के मूड में नहीं है। ऐसी करीब चार लाख कपनिया हैं जिनका आ-ईट रिटर्न नहीं भरने की वजह से रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेरोजगार छात्र के बैंक खाते से 10 लाख का लेनदेन, आयकर विभाग के नोटिस के बाद हुआ खुलासा
विज्ञापन

सरकार की शेल कंपनियों (फर्जी कपंनियों) के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत 11 लाख सक्रिय भारतीय कंपनियों में से एक तिहाई से अधिक कंपनियां हैं जिनके ऊपर तलवार लटकी हुई है। इन कंपनियों ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों से अपना रिटर्न फाइल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुतबाकि, 2013-14 और 2014-15 में रिटर्न फाइल करने में असफल रहीं चार लाख से अधिक कंपनियों को पिछले महीने से नोटिस भेजा जा रहा है, इन कंपनियों ने 2015-16 के वित्तीय वर्ष में भी अपना रिटर्न नहीं भरा।


हालांकि, रिटर्न फाइल करने का समय पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। अभी भी कंपनियों को रिटर्न फाइल करने के लिए 30 दिनों का समय दिया जा रहा है। इस बार असफल रहने पर सरकार इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।  इसके बाद कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय (एमसीए) उनके नाम सार्वजनिक कर देगा। साथ ही कंपनियों और उनके निदेशकों की जानकारी आयकर विभाग, बैंक और भारतीय रिजर्व बैंक से भी साझा करेगा।

एमसीए द्वारा शुरू की गई कार्रवाई को सही ठहराते हुए सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हमें नहीं पता है कि ये कंपनियां वाकई कोई बिजनेस करती हैं या सिर्फ कागजों पर हैं। सबसे पहले हमें उनकी स्थिति जानने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed