{"_id":"67b0362eb2c83a28ea054b2a","slug":"four-killed-6-injured-as-van-carrying-pilgrims-from-maha-kumbh-rams-into-truck-in-gujarat-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maha Kumbh: प्रयागराज महाकुंभ से लौट वैन गुजरात में सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई; चार की मौत, छह घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maha Kumbh: प्रयागराज महाकुंभ से लौट वैन गुजरात में सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई; चार की मौत, छह घायल
Sat, 15 Feb 2025 12:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, दाहोद (गुजरात)
पीटीआई, दाहोद (गुजरात)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:07 PM IST
सार
इससे पहले छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही कार की बस से टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर थाना मेजा के अंतर्गत हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन शुक्रवार देर रात ट्रक से टकरा गई। हादसा गुजरात के दाहोद जिले में राजमार्ग पर हुआ। हादसे में वैन सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर लिमखेड़ा के पास देर रात करीब सवा दो बजे हुई। 10 तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मारे गए लोग भरूच जिले के अंकलेश्वर और अहमदाबाद जिले के धोलका के निवासी थे। अधिकारी ने बताया, 'तीर्थयात्री महाकुंभ से लौट रहे थे। एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।' पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अंकलेश्वर निवासी देवराज नकुम (49) और उनकी पत्नी जासुबा (47) तथा धोलका निवासी सिद्धराज डाभी (32) और रमेश गोस्वामी (47) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रयागराज में भी भीषण हादसा
इससे पहले छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही कार की बस से टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर थाना मेजा के अंतर्गत हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। DCP यमुनानगर, विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आगे की प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताया
हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मिर्जापुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मैं शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं..."
इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।