नेपालः काठमांडू जा रही बिहार की कार खाई में गिरी, चार भारतीयों की मौत
दुर्घटना मंगलवार देर रात हुई जब पांच भारतीय नागरिकों को ले जा रही कार बागमती प्रांत के सिंधुली जिले में नियंत्रण खो बैठी और सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गिर गई। मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के बागमती प्रांत के सुदूर क्षेत्र में एक कार के खाई में गिर जाने से चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
शवों की नहीं हुई पहचान
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार देर रात हुई जब पांच भारतीय नागरिकों को ले जा रही कार बागमती प्रांत के सिंधुली जिले में नियंत्रण खो बैठी और सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गिर गई। मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
संतुलन खोने से दुर्घटना
काठमांडू के पुलिस अधीक्षक राज कुमार सिलवाल ने बताया कि बिहार की एक कार काठमांडू जा रही थी। तभी संतुलन खो बैठी और खाई में जा गिरी। इससे मौके पर तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। फिलहाल इन सभी लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।
नेपाल सेना की मदद की गुहार
बताया जा रहा खाई बहुत गहरी थी इसलिए मृतकों के शव दुर्घटनास्थल से नहीं निकल सके हैं। शवों को निकालने के लिए नेपाल सेना की मदद मांगी गई है।