{"_id":"5e0bbc338ebc3e879f4a9614","slug":"four-hours-after-birth-mother-murdered-the-girl-in-gujarat-accused-woman-from-jaunpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म के चार घंटे बाद मां ने की बच्ची की हत्या, यूपी की रहने वाली है आरोपी महिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जन्म के चार घंटे बाद मां ने की बच्ची की हत्या, यूपी की रहने वाली है आरोपी महिला
Wed, 01 Jan 2020 02:52 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गुजरात के वलसाड में नवजात की हत्या का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली 26 साल की एक महिला पर अपनी ही नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी जेजे ढाभी के मुताबिक, यूपी की रहने वाली अनीता देवी बिंद ने 27 दिसंबर को ऊंबरगांव के अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
उसकी पहले ही तीन बेटियां हैं। हत्या का यह मामला तब प्रकाश में जब स्थानीय फैक्टरी में काम करने वाला उसका पति चार घंटे बाद शाम 8 बजे अस्पताल पहुंचा। बच्ची को बेसुध देखकर अनीता के पति ने डॉक्टर को बुलाया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
बच्ची के मुंह और गले पर निशान देखकर देखकर डॉक्टरों को शक हुआ। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें उसकी हत्या का पता चला। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के बाद आरोपी महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन