फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four deaths due to heavy rains in Mumbai after severe disease

मुंबई में भारी बारिश के बाद फैली भयानक बीमारी से 4 की मौत, भय के साये में जी रहे लोग

Tue, 24 Jul 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 24 Jul 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
Four deaths due to heavy rains in Mumbai after severe disease
Mumbai
मुंबई में लगातर कई दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद अब भयानक बीमारी का खतरा बना हुआ है। डॉक्टरों ने अलर्ट जारी करके कहा है कि मुंबई में तेजी से लेप्टोस्पायरोसिस नाम की बीमारी फैल रही है। इस बीमारी से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि मुंबई में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।  
विज्ञापन


इस बीमारी की चपेट में आते ही मरीजों ने 24  घंटे के भीतर ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी के पीछे चूहे हैं। माना जा रहा है कि बारिश के पानी में चूहों का मल-मूत्र मिल जाने से यह बीमारी फैली है। हालांकि अब कीट नियंत्रण विभाग ने चूहों को मारने के लिए दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है। लेकिन चूहों से फैलने वाली इस बीमारी से लोगों में भय बना हुआ है। यह बीमारी बाढ़ वाले इलाकों में ज्यादा फैल रही है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि इसके बैक्टीरिया मिट्टी में ज्यादा दिनों तक मिले रहते हैं इसलिए इसका खतरा अभी कुछ दिनों तक और बना रहेगा। इस बीमारी के कारण सांस लेने में दिक्कत, फेफड़ों को नुकसान पहुंचने के अलावा लिवर में भी खराबी आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी में प्रभावित व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, ठंड, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, पीलिया, लाल आंखें, पेट दर्द, दस्त आदि हो सकते हैं। इसके बचाव के लिए कहीं भी जाएं तो गीली जगह में घूमने से बचें खास तौर पर गंदे पानी से दूर रहें। जूते पहने और शुगर से प्रभावित लोग खास तौर पर इससे बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed