फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four cryogenic tanks for transporting oxygen being airlifted from Singapore: MHA

LadengeCoronaSe: सिंगापुर से आए चार क्रायोजेनिक टैंक, दूर करेंगे देश में ऑक्सीजन की किल्लत

Sat, 24 Apr 2021 09:07 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 24 Apr 2021 09:07 PM IST
सार

देश में कोविड-19 की गंभीर स्थिति के बीच, देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए चार क्रायोजेनिक (कम तापमान बनाए रखने में सक्षम) टैंकर सिंगापुर से विमान से मंगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Four cryogenic tanks for transporting oxygen being airlifted from Singapore: MHA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोविड-19 की गंभीर स्थिति के बीच, देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए चार क्रायोजेनिक (कम तापमान बनाए रखने में सक्षम) टैंकर सिंगापुर से विमान से शनिवार शाम करीब 4.30 बजे आ गए हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने जानकारी दी थी कि चार खाली टैंकों को भारतीय वायुसेना के एक मालवाहक विमान से लाया जा रहा है। इसके लिए वायुसेना के सी-17 विमान ने दिल्ली के बाहरी इलाके में हिंडन हवाईअड्डे से शनिवार (24 अप्रैल) सुबह सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे के लिए उड़ान भरी थी।

विज्ञापन


एक अन्य अधिकारी ने बताया था कि टैंकों को लादने के बाद विमान आज शाम पश्चिम बंगाल के पानागढ़ हवाईअड्डे पर उतरेगा। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार (23 अप्रैल) को कहा था कि वह सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से उच्च क्षमता वाले ऑक्सीजन टैंकरों के आयात के लिए बातचीत कर रहा है। देश में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह कदम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उठाया।
विज्ञापन


बहरहाल, अब जानकारी मिली है कि भारतीय वायुसेना तरल ऑक्सीजन के भंडारण के लिए सिंगापुर से चार क्रायोजेनिक कंटेनर लेकर आई है। वायुसेना के सी-17 विमान से इन कंटेनरों को सिंगापुर से हवाई मार्ग से लाया गया। अधिकारियों ने कहा कि चार क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर विमान पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एअरबेस पर शाम करीब 4.30 बजे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है और कई राज्य कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच चिकित्सीय ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी से जूझ रहे हैं। शुक्रवार से, भारतीय वायुसेना कोविड-19 रोगियों के इलाज में अति-आवश्यक चिकित्सीय ऑक्सीजन के वितरण को गति देने के लिए खाली ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर हवाई मार्ग से देशभर के विभिन्न फिलिंग स्टेशनों तक पहुंचा रही है।


वायुसेना आवश्यक दवाओं के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में निर्दिष्ट कोविड-19 अस्पतालों के लिए आवश्यक उपकरणों का परिवहन भी कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने इससे पहले ट्वीट किया था कि भारतीय वायुसेना ऑक्सीजन और अन्य महत्वपूर्ण चीजों की आपूर्ति का परिवहन समय कम करने के लिए उड़ानें संचालित कर रही है। एक सी-17 विमान आज सिंगापुर में चांगी हवाई अड्डे पर पहुंचा है। क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकों के इन कंटेनरों से देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed