फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four children get locked in car, die of suffocation in Gujarat Amreli news update

Gujarat: गुजरात के अमरेली में कार में खेल रहे थे चार बच्चे, तभी दरवाजा हुआ बंद; दम घुटने से हुई मौत

Mon, 04 Nov 2024 03:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 04 Nov 2024 03:10 PM IST
सार

पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने बताया कि पीड़ित मध्य प्रदेश के धार के रहने वाले खेतिहर मजदूर दंपती के बच्चे थे। जिस समय हादसा हुआ उस समय दंपती काम पर गया हुआ था।

विज्ञापन
Four children get locked in car, die of suffocation in Gujarat Amreli news update
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गुजरात से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां के अमरेली तालुका के रंधिया गांव में कार में दम घुटने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। चारों बच्चे कार में खेल रहे थे और इसी दौरान गेट लॉक हो गया। गेट नहीं खुलने के चलते दम घुटने से सभी बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना शनिवार को जिले के रंधिया गांव में हुई।

खेतिहर मजदूर दंपती के बच्चे थे
पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने बताया कि पीड़ित मध्य प्रदेश के धार के रहने वाले खेतिहर मजदूर दंपती के बच्चे थे। उन्होंने कहा, 'दंपती सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने सात बच्चों को छोड़कर भारत मंदानी के खेत में काम करने के लिए चला गया। चार बच्चे अपने घर के पास खड़ी खेत मालिक की कार में बैठ गए और खेलने लगे। 
विज्ञापन


दो से सात साल की उम्र थी
अधिकारी ने बताया कि चारों पीड़ित दो से सात साल की उम्र के थे। कार का दरवाजा अंदर से बंद हो गया था। बाद में दम घुटने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को जब माता-पिता और कार मालिक वापस लौटे तो उन्होंने शव देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अमरेली (तालुका) पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed