फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four beat up constable in Bhiwandi maharashtra Sub inspector injured after persons attacked Police

Crime: महिला का बना रहे थे वीडियो, कांस्टेबल ने रोका तो की पिटाई; आंध्र में वाहनों में तोड़फोड़, एसआई घायल

Wed, 05 Apr 2023 12:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, ठाणे/तिरुपति
पीटीआई, ठाणे/तिरुपति Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 05 Apr 2023 12:13 AM IST
सार

पुलिस कांस्टेबल ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Four beat up constable in Bhiwandi maharashtra Sub inspector injured after persons attacked Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में पुलिस कांस्टेबल की चार लोगों ने पिटाई कर दी। कांस्टेबल ने थाने में महिला का वीडियो बना रहे चार लोगों का विरोध किया। उसी दौरान आरोपियों ने कांस्टेबल के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। महिला ने अपने दोस्त के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की थी। पूछताछ के लिए पुलिस महिला के दोस्त को थाने लेकर आई थी। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस कांस्टेबल ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना सोमवार रात की है जब पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उनके समर्थक थाने पहुंचे और शिकायतकर्ता महिला का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अधिकारी ने कहा कि मौजूद कांस्टेबल ने महिला का वीडियो बनाने से इंकार किया। तभी आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी। 
विज्ञापन


पुलिस पर हमला कर वाहनों में की तोड़फोड़
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में अज्ञात लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया। बताया गया है कि रापुर उपनिरीक्षक को एक वाहन में संदिग्ध लोगों के आने की सूचना मिली थी। सूचना पर डाककिली थाने एरिया की पुलिस वाहनों की चेकिंग करने लगी। आत्माकुर के एएसपी कोटा रेड्डी ने बताया कि उसी दौरान लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed