{"_id":"63c6f6732102576d7c086c73","slug":"four-accused-arrested-by-ifso-for-duping-1800-people-through-fake-jeevan-pramaan-website-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: फर्जी 'जीवन प्रमाण' वेबसाइट से 1,800 लोगों से ठगी, चार गिरफ्तार, पंजीकरण के लिए वसूल रहे थे 199","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Crime News: फर्जी 'जीवन प्रमाण' वेबसाइट से 1,800 लोगों से ठगी, चार गिरफ्तार, पंजीकरण के लिए वसूल रहे थे 199
Wed, 18 Jan 2023 12:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:56 AM IST
सार
आईएफएसओ के अनुसार, अधिकांश सामग्री मूल वेबसाइट से कॉपी की गई थी। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के तहत धोखाधड़ी और आईटी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंशनभोगियों को सरकारी की ओर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देने वाली वेबसाइट जीवन प्रमाण की तरह दूसरी फर्जी वेबसाइट बनाकर करीब 1,800 लोगों से ठगी करने के आरोप में इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) ने मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
आईएफएसओ के अनुसार, अधिकांश सामग्री मूल वेबसाइट से कॉपी की गई थी। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के तहत धोखाधड़ी और आईटी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से जीवन प्रमाण प्रमाण पत्र के लिए एक फॉर्म भरने के लिए कहा जा रहा था और 199 रुपये पंजीकरण शुल्क के रूप में वसूले जा रहा था। 1800 लोग ठगी का शिकार हुए थे। इस संबंध में यूपी, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में छापामारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान टीम ने वेबसाइट की तकनीकी जानकारी, बैंक विवरण, कॉल डिटेल जुटाई हैं।